Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इन्वेस्ट यूपी कार्यक्रम: जर्मनी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, फ्रैंकफर्ट में हुआ भव्य स्वागत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

इन्वेस्ट यूपी कार्यक्रम: जर्मनी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, फ्रैंकफर्ट में हुआ भव्य स्वागत

लखनऊ/फ्रैंकफर्ट। उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे “इन्वेस्ट यूपी” अभियान के तहत प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जर्मनी दौरे पर पहुंचे। जर्मनी के प्रमुख आर्थिक केंद्र फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास के काउंसल जनरल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisement Box

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा तथा अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। दौरे का मुख्य उद्देश्य जर्मनी की औद्योगिक कंपनियों और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों से अवगत कराना है।

बताया जा रहा है कि प्रतिनिधिमंडल फ्रैंकफर्ट में उद्योगपतियों, कारोबारी संगठनों और संभावित निवेशकों के साथ बैठकें करेगा। प्रदेश में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स, रक्षा उत्पादन, एमएसएमई और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य वैश्विक निवेश आकर्षित कर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति देना है। जर्मनी दौरे को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp