
Written by
Bureau Report
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, शिक्षकों को ₹5 लाख कैशलेस इलाज
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी।
मानदेय में बढ़ोतरी
- शिक्षामित्रों को अब ₹18,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
- अनुदेशकों को ₹17,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शिक्षकों को ₹5 लाख तक की कैशलेस इलाज सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक राहत मिलेगी।
शिक्षा क्षेत्र के लिए बजटीय प्रावधान
- कंपोजिट स्कूलों के लिए ₹2382 करोड़ का प्रावधान।
- बालिकाओं की शिक्षा के लिए ₹300 करोड़ की व्यवस्था।
- माध्यमिक शिक्षा के ढांचे के विकास के लिए 75 प्रतिशत तक सरकारी सहायता का प्रावधान।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों-शिक्षामित्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।









