Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

लखनऊ: व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के अधीन प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा पहली बार आयोजित “राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26” का शुभारंभ शुक्रवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

Advertisement Box

दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की सलामी और प्रतिभागियों के शपथ ग्रहण के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक आरंभ हुआ।

कौशल के साथ खेल को जोड़ने पर जोर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विभाग का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं को खेलों से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आईटीआई संस्थानों में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी शारीरिक रूप से सशक्त और मानसिक रूप से आत्मविश्वासी बन सकें।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल फिटनेस का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आत्मबल का भी विकास करते हैं। मंत्री ने प्रतिभागियों को जीत-हार से ऊपर उठकर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी और बालिकाओं को विशेष रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

579 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने बताया कि विभाग द्वारा पहली बार इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जनपद और मंडल स्तर की चयन प्रक्रिया के बाद राज्य स्तर पर पहुंचे कुल 579 प्रतिभागियों (271 महिला व 308 पुरुष) ने प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।

प्रशिक्षण निदेशक अभिषेक सिंह के अनुसार तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 20 फरवरी को महिला वर्ग, 21 फरवरी को पुरुष वर्ग और 22 फरवरी को शेष स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन और आवागमन की समुचित व्यवस्था की गई है।

13 खेलों में होगा प्रदर्शन

प्रतियोगिता में 100, 200 व 400 मीटर दौड़, रिले, लंबी व ऊंची कूद, शॉटपुट, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी और खो-खो सहित कुल 13 खेल शामिल हैं।

यह आयोजन आईटीआई संस्थानों में खेल संस्कृति को नया आयाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp