Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: लखनऊ में 170 जोड़ों का विवाह, जनप्रतिनिधियों ने किया कन्यादान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: लखनऊ में 170 जोड़ों का विवाह, जनप्रतिनिधियों ने किया कन्यादान

लखनऊ: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद लखनऊ में बुधवार को विकास खण्ड मलिहाबाद, गोसाईगंज एवं सरोजनीनगर में कुल 170 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोहपूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया।

Advertisement Box

कौशल किशोर ने विकास खण्ड मलिहाबाद में 92 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं अमरेश कुमार (विधायक, मोहनलालगंज) एवं ब्लॉक प्रमुख गोसाईगंज विनय वर्मा की उपस्थिति में गोसाईगंज के 50 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। सरोजनीनगर में विधायक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 14 जोड़ों के विवाह कराए गए। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत बंथरा, काकोरी, मलिहाबाद और गोसाईगंज के 14 अन्य जोड़ों का विवाह भी सामूहिक रूप से सम्पन्न कराया गया।

 

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया कन्यादान, भावुक हुए पल

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि श्रीमती सविता गोयल ने रानी पुत्री स्वर्गीय रघुवीर का कन्यादान कर नवदंपति को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए। ब्लॉक प्रमुख गोसाईगंज विनय वर्मा एवं उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज पवन पटेल ने रितु कुमारी पुत्री स्वर्गीय विनोद कुमार एवं सोनम पुत्री स्वर्गीय हंसराज का स्वयं कन्यादान किया और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है और योजना के माध्यम से पात्र कन्याओं को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिल रहा है। समारोह में नवविवाहित वर-वधुओं और उनके परिजनों की खुशी देखते ही बन रही थी।

2017 से अब तक 5,506 जोड़ों का विवाह

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 से प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 618 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। योजना की शुरुआत से अब तक जनपद लखनऊ में कुल 5,506 जोड़ों का विवाह कराया गया है।

योजना के तहत प्रत्येक पात्र कन्या के खाते में 60 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जाती है। इसके अतिरिक्त 25 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये से सामूहिक विवाह की समस्त व्यवस्थाएं समाज कल्याण विभाग द्वारा की जाती हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख, उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक विकास मिश्रा तथा संबंधित खंड विकास अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp