Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑनलाइन बेटिंग ऐप से ठगी करने वाला साइबर गिरोह गिरफ्तार, नोएडा स्कूलों को भेजे धमकी मेल से जुड़ा मोबाइल बरामद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

ऑनलाइन बेटिंग ऐप से ठगी करने वाला साइबर गिरोह गिरफ्तार, नोएडा स्कूलों को भेजे धमकी मेल से जुड़ा मोबाइल बरामद

लखनऊ/नोएडा, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश (एसटीएफ) ने संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नोएडा के स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल प्रकरण में प्रयोग हुए रिकवरी मेल से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

Advertisement Box

23 जनवरी 2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना, गौतमबुद्धनगर में मु0अ0सं0 11/2026 धारा 351(4), 353(1)(बी) बीएनएस एवं 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि थ्रेट मेल यूएसए से ओरिजनेट हुआ था, जबकि उससे जुड़े रिकवरी ई-मेल का संबंध बांग्लादेश और भारत से मिला। आगे की जांच में रिकवरी मेल का लिंक थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी, नोएडा से जुड़ा पाया गया।

एसटीएफ नोएडा टीम ने गहन अभिसूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के बाद शाहबेरी स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यहां अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप संचालित करने के लिए कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। गिरोह मुख्य रूप से अमेरिकी, भारतीय और नेपाली नागरिकों को निशाना बना रहा था। आरोपी फर्जी ई-मेल आईडी, वीपीएन और फेक जीपीएस लोकेशन का इस्तेमाल कर लोगों को ऑनलाइन बेटिंग में निवेश के लिए प्रेरित करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार आरोपियों में अमीस जंग कारकी (नेपाल मूल), अनंत कुमार (आगरा), दिव्याषू (गोपालगंज, बिहार), साहिल कुमार (गोपालगंज, बिहार), लेखनाथ शर्मा (नेपाल) और केदारनाथ (नेपाल) शामिल हैं। सभी को 13 फरवरी 2026 को शाम लगभग 5:15 बजे एसटीएफ कार्यालय, नोएडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी

  • 4 लैपटॉप
  • 22 मोबाइल फोन
  • 2 नेपाली पासपोर्ट
  • 2 कूटरचित आधार कार्ड
  • 4 पैन कार्ड
  • 1 चेकबुक
  • 16 डेबिट/क्रेडिट कार्ड
  • 1 नेपाली पैन कार्ड
  • 1 नेपाली नागरिकता पहचान पत्र
  • 1 ड्राइविंग लाइसेंस
  • ₹19,500 नकद

आगे की कार्रवाई

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह 2023 से सक्रिय था और कई बड़े कॉल सेंटर में काम कर चुके युवकों को जोड़कर नेटवर्क बनाया गया था। थ्रेट मेल से जुड़े मोबाइल की गहन जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp