Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बजट सत्र में छात्राओं की सहभागिता: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करीब से समझा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बजट सत्र में छात्राओं की सहभागिता: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करीब से समझा

लखनऊ: लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज, लखनऊ की कक्षा 11 की छात्राओं ने उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में आयोजित बजट सत्र के दौरान 11, 12 एवं 13 फरवरी को दर्शक दीर्घा में उपस्थित होकर सदन की कार्यवाही का अवलोकन किया।

Advertisement Box

इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने बजट प्रस्तुति की विधि एवं प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर सदन में होने वाली चर्चाओं और विचार-विमर्श को समझने का अवसर प्राप्त किया। यह अनुभव छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। इससे उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया, विधायी कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की भूमिका के प्रति गहन समझ विकसित करने में मदद मिली।

सदन की कार्यवाही देखने के बाद छात्राओं ने विधान भवन स्थित उप मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष के बाहर केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके अनुभव साझा किए और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। छात्राओं ने उनके साथ स्मृति चित्र भी खिंचवाए।

उप मुख्यमंत्री ने इस शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया और आशा व्यक्त की कि यह अनुभव उन्हें भविष्य में जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp