Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली में ‘लाडली योजना’ बंद, 1 अप्रैल से ‘लखपति बिटिया’ योजना की शुरुआत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

दिल्ली में ‘लाडली योजना’ बंद, 1 अप्रैल से ‘लखपति बिटिया’ योजना की शुरुआत

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राज्य में चल रही ‘लाडली योजना’ को 31 मार्च तक बंद करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से इसकी जगह नई और अधिक लाभकारी दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ शुरू की जाएगी। सरकार का दावा है कि इस नई योजना के तहत बेटियों को पहले से कहीं ज्यादा आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली योजना अपने उद्देश्य की पूर्ति कर चुकी है, लेकिन समय के साथ महंगाई और जरूरतों को देखते हुए इसे और प्रभावी बनाने की जरूरत थी। इसी को ध्यान में रखते हुए लखपति बिटिया योजना लाई जा रही है, ताकि बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा मजबूत हो सके।

नई योजना के तहत किस उम्र में और किन शर्तों पर सहायता दी जाएगी, इसका विस्तृत खाका जल्द जारी किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस कदम से दिल्ली की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp