Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर युवक गिरफ्तार, बैग से तमंचा बरामद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर युवक गिरफ्तार, बैग से तमंचा बरामद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अक्षत कनौजिया के रूप में हुई है। मेट्रो में सवारी करने से पहले जब उसका बैग एक्स-रे मशीन से स्कैन किया गया, तो उसमें संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने पर बैग से अवैध तमंचा बरामद हुआ।

Advertisement Box

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे यह तमंचा जनेश्वर मिश्र पार्क के पास मिला था, जिसे वह बैग में रखकर मेट्रो से जाने की फिराक में था। मामले की सूचना मिलते ही मेट्रो कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची हजरतगंज थाना पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की सतर्कता एक बार फिर साबित हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp