Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फरवरी के पहले ही दिन महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा विमान ईंधन सस्ता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

फरवरी के पहले ही दिन महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा विमान ईंधन सस्ता

फरवरी की शुरुआत महंगाई के झटके साथ हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी की है, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में रविवार से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 1,740.50 रुपए का हो गया है। यह मई 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। जनवरी में इसकी कीमत 111 रुपए बढ़ाकर 1,691.50 रुपए की गई थी। इसी प्रकार, इस साल यह 159.50 रुपए महंगा हो चुका है। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्त्रां, ढाबों समेत सभी गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए होता है।
देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गई है। कोलकाता और मुंबई में इसके दाम 49.50 रुपए बढ़े हैं। अब कोलकाता में नई कीमत 1,844.50 रुपए और मुंबई में 1,692 रुपए हो गई है। चेन्नई में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा होकर आज से 1,899.50 रुपए का मिलेगा। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 08 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए पर स्थिर है। बता दें कि तेल विपणन कंपनियां रसोई गैस की कीमतों की हर महीने समीक्षा करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में बदलाव और डॉलर की तुलना में रुपए की विनिमय दर के आधार पर आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख से नई कीमतें तय की जाती हैं।
विमान ईंधन सस्ता
घरेलू विमान सेवा कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए तेल विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन की कीमतों में लगभग एक प्रतिशत की कटौती की है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp