
Written by
Bureau Report
लालू यादव की राजनीति पर लगा पूर्ण विराम, तेजस्वी यादव को मिली पार्टी की कमान
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में नेतृत्व परिवर्तन का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। पार्टी ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस निर्णय के साथ ही लालू प्रसाद यादव के सक्रिय राजनीतिक युग का औपचारिक समापन हो गया है।
करीब तीन दशकों तक बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में राजद का चेहरा रहे लालू यादव अब संगठनात्मक जिम्मेदारियों से अलग हो गए हैं। पार्टी की कमान युवा नेतृत्व को सौंपे जाने को राजद के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।








