Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इंडिगो फ्लाइट संकट और सरकार की सख्त चेतावनी

चार दिन में 1200+ फ्लाइटें रद्द, हवाई सफर बना मुश्किल
चार दिन में 1200+ फ्लाइटें रद्द, हवाई सफर बना मुश्किल
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली: देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में क्रू संकट के चलते भारी व्यवधान जारी है। आज अकेले 400 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं, जिससे हज़ारों यात्री प्रभावित हुए। सिविल एविएशन मंत्रालय ने एयरलाइंस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रभावित यात्रियों को कल तक पूरा रिफंड दें और उनका सामान 48 घंटे के भीतर लौटाया जाए।

मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि इस दौरान किसी भी फ्लाइट का किराया न बढ़ाया जाए, ताकि यात्रियों को और अधिक वित्तीय बोझ न उठाना पड़े। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना एयरलाइंस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Advertisement Box

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कंपनी सभी रिफंड प्रक्रियाओं और बुकिंग बदलने की प्रक्रिया को तेज कर रही है। मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने टिकट और उड़ान की स्थिति नियमित रूप से एयरलाइंस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से जांचें।यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन मंत्रालय और एयरलाइंस की कार्रवाई से उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp