Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चक्रवाती तूफान “मोंथा” के असर से पूर्वांचल में भारी बारिश की संभावना, 2 नवंबर से मौसम होगा शुष्क

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

चक्रवाती तूफान “मोंथा” के असर से पूर्वांचल में भारी बारिश की संभावना, 2 नवंबर से मौसम होगा शुष्क

वर्तमान प्रेक्षणों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” 28 अक्टूबर की रात आंध्रप्रदेश तट को पार करने के उपरांत उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरोत्तर कमजोर होकर आज 29 अक्टूबर की शाम 05:30 बजे दक्षिणी छत्तीसगढ़ के आसपास अवदाब के रूप में संकेन्द्रित था।

Advertisement Box

आगामी 12 घंटों में इसके और कमजोर होकर सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके अवशेष के प्रभाव से 30 से 31 अक्टूबर के दौरान
दक्षिणी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा,
जबकि पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है।

इस दौरान प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में जबरदस्त दैनिक उतार-चढ़ाव संभावित है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

नवंबर से वर्षा में कमी आने लगेगी और 2 नवंबर से प्रदेश का मौसम शुष्क होने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में स्थिरता आने और न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।

मौसम केन्द्र लखनऊ द्वारा इस तंत्र की सतत निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार निरंतर अपडेट जारी किए जाएंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp