Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रहित में निर्णय ही हमारी संस्कृति है: सीएम योगी, RML संस्थान में 298 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

राष्ट्रहित में निर्णय ही हमारी संस्कृति है: सीएम योगी, RML संस्थान में 298 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने 298 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और संस्थान को 50 करोड़ की गामा नाइफ मशीन तथा प्रदेश के पहले एडवांस्ड न्यूरो साइंसेज सेंटर की सौगात दी। अब प्रदेश के मरीजों को ब्रेन ट्यूमर और अन्य मस्तिष्क संबंधी बीमारियों का अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध होगा।

Advertisement Box

सीएम योगी ने कहा कि “हमारे जीवन की तीन स्थितियां होती हैं – प्रवृत्ति, विकृति और संस्कृति। यदि कोई व्यक्ति या संस्थान राष्ट्रहित और जनहित में निर्णय लेता है तो वह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। लोहिया संस्थान इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसने 19 वर्षों में 20 बेड से बढ़कर 1,375 बेड का विस्तार किया है।

मुख्यमंत्री ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश के टॉप तीन चिकित्सा संस्थानों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि हमें समय से दो कदम आगे बढ़कर काम करना होगा, तभी प्रगति संभव है।

सीएम योगी ने कोरोना महामारी के दौरान तकनीकी नवाचारों और वर्चुअल आईसीयू मॉडल को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने दुनिया के सामने महामारी से निपटने का मॉडल पेश किया। उन्होंने कहा कि आज पूर्वी यूपी में इंसेफेलाइटिस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अब वहां भय नहीं बल्कि उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, राज्य मंत्री मयंकेश्वरन शरण सिंह, प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp