
Written by
Bureau Report
भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर PM मोदी ने किया स्मृति सिक्के का विमोचन
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित भव्य समारोह में भाग लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने महान गायक, संगीतकार और साहित्यकार भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने भूपेन हजारिका की स्मृति में 100 रुपये का विशेष स्मृति सिक्का भी जारी किया। पीएम मोदी ने कहा कि भूपेन हजारिका का जीवन और उनका संगीत भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।
कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के नेता और हजारों लोग मौजूद रहे। पूरा माहौल भूपेन हजारिका के गीतों से गूंज उठा।









