Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी ख़बरे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

एलयू में सहायक आचार्य के 64 पदों के लिए परीक्षा आज

बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी परीक्षा

Advertisement Box

लिखित परीक्षा में शामिल होंगे 2800 अभ्यर्थी

दो पालियों में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा

लखनऊ। एलयू में अलग-अलग संकायों में रिक्त सहायक आचार्य के 64 पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। नवीन परिसर स्थित इंजीनियरिंग संकाय की बिल्डिंग में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 2800 अभ्यर्थी शामिल होंगे।लखनऊ विश्वविद्यालय के अलग-अलग संकायों में 145 पदों पर भर्ती का विज्ञापन सितंबर माह में जारी किया गया था। इसमें सहायक आचार्य के 64, सह आचार्य के 51 और आचार्य के 30 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई थी। जिस पर 30 सितंबर तक आवेदन लिए गए। इसमें सहायक आचार्य के 64 पदों पर तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसके लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसके जरिए वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भूविज्ञान, प्राणीशास्त्र, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, पश्चिमी इतिहास और विधि विभाग के आवेदकों की शॉर्ट-लिस्टिंग की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि प्रश्न पत्र में एक अंक के 40 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा में फोटो, पहचान पत्र व प्रवेश पत्र लाना आवश्यक है। सुबह 10:30 से 11:30 बजे और 02:30 से 03:30 बजे तक दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

प्राणीशास्त्र की परीक्षा टली

एलयू ने सहायक आचार्य पद के लिए लिखित परीक्षा से एक दिन पहले प्राणीशास्त्र विभाग की परीक्षा आगे बढ़ा दी है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ई-मेल के जरिए भी सूचित कर दिया है।

एकेटीयू: पढ़ाई बीच में छोड़ने पर नहीं खराब होगा साल, हर छात्र की बनेगी एबीसी आईडी

अब तक संबद्ध संस्थानों के 22,500 छात्रों की बनी एबीसी आईडी

छात्रों को मल्टीपल एंट्री और एक्जिट में आसानी होगी,छात्रों का वर्चुअल डाटा रिकार्ड रख सकेंगे

लखनऊ। एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों में अब किसी छात्र के बीच में पढ़ाई छोड़ने पर उसका साल नहीं खराब होगा। इसके लिए हर छात्र की एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) आईडी बनाई जाएगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी संबद्ध संस्थानों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।एकेटीयू ने एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जिससे अब हर छात्र का वर्चुअल डाटा रिकार्ड रखने में आसानी होगी। यह प्रक्रिया नई शिक्षा नीति को लचीला बनाने के लिए लाई गई है। इससे छात्र को अपने हिसाब से पढ़ाई पूरी करने का मौका मिलेगा। अगर छात्र के पास एबीसी में पुराने रिकॉर्ड जमा हैं तो वह पढ़ाई छोड़ने के बाद कभी भी दोबारा शुरू कर सकेगा। यानी विद्यार्थियों के पास कॉलेज में मल्टीपल एंट्री और एक्जिट का विकल्प होगा। इसमें ग्रेजुएशन के लिए 3 से 4 साल के आधार पर डॉक्यूमेंटेशन रखा गया है। एक साल पर सर्टिफिकेट, 2 साल पर एडवांस डिप्लोमा, 3 साल पर ग्रेजुएट डिग्री और 4 साल के बाद रिसर्च संग ग्रेजुएशन की डिग्री मिलेगी।एबीसी में स्टोर क्रेडिट की अधिकतम लाइफ 7 साल होगी। एबीसी पर छात्र के रजिस्ट्रेशन के बाद उसे एक स्पेशल आईडी और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन करना होगा। एकेटीयू की ओर से इसके लिए संबद्ध संस्थानों के प्रत्येक छात्र की एबीसी आईडी बनवाने पर जोर दिया जा रहा है।

सिर्फ संस्थान के दिए क्रेडिट होंगे स्वीकार

एबीसी में सिर्फ रजिस्टर्ड संस्थान ही छात्र के अकाउंट्स में क्रेडिट जमा कर सकते हैं। यह यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार क्रेडिट को मान्य करेगा। इस बैंक में विद्यार्थियों की ओर से क्रेडिट मान्य नहीं हो सकेंगे।

यह कोर्स हैं शामिल

एबीसी में यूजीसी की ओर से मान्य सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, लॉ और अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों भी रखे गए हैं।

एकेटीयू का पक्ष

22,500 छात्रों की बनी एबीसी आईडी

प्राविधिक विवि से संबद्ध संस्थानों में अभी तक लगभग 22,500 विद्यार्थियों की एबीसी आईडी बन गई हैं। इसमें इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट समेत अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल हैं।

  • प्रो. जेपी पांडेय (कुलपति)

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने केजीएमयू कुलपति कार्यालय घेरा

नाराज कर्मचारियों ने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की

लखनऊ केजीएमयू आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। राजपत्रित व साप्ताहिक अवकाश में कटौती के विरोध में कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। एजेंसी पर शोषण करने व मनमानी करने का आरोप लगाया। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत और काम पर लौट गए।संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रितेश मल्ल, उदय प्रताप सिंह, उमेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी सुबह कुलपति कार्यालय पहुंचे। उस वक्त कुलपति अपने कार्यालय में मौजूद थीं। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव कर लिया। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बाहर आने व भीतर जाने से रोक दिया। करीब आधे घंटे तक कर्मचारी नारेबाजी करते रहे। कुलपति ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया। रितेश मल्ल का दावा है कि कुलपति ने बिन्दुवार समस्याएं सुनी। जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।रितेश मल, मनोज और सुभाष ने बताया कि ईपीएफ व ईएसआई में अनियमितता बरती गई है। इस पर अंकुश लगाया जाए। पुराने मामलों की जांच कराई जाए। दोषी एजेंसी संचालकों पर कार्रवाई की जाए। इस पर कुलपति ने सीएमएस डॉ. बीके ओझा से नियमसंगत कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में सीएमएस डॉ. बीके ओझा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव, डॉ. सुरेन्द्र कुमार व संघ के पदाधिकारी मनोज, सुभाष, विकास, सतीश चन्द्र चौहान, चन्द्र प्रकाश समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये हैं मांगे

-कर्मचारियों ने बोनस मांगा

-सभी कर्मचारियों को साप्ताहिक और राजपत्रित अवकाश वेतन सहित दिया जाए

-28 दिन की डियूटी पर 32 दिन तक ही ओवर टाइमिंग का वेतन दिया जाए। इससे अधिक काम की दशा में रिलीवर की तैनाती की जाए

-ईएसआई के तहत परिसर में डिस्पेंसरी खोली जाए

-आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में प्रति वर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि की जाए।

आशुलिपिक के अब 333 पदों पर होगी भर्ती 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आशुलिपिक के अब 333 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेगा। पहले 277 पदों के लिए आवेदन मांगा गया था, इसमें 56 पदों को और बढ़ा दिया गया है। आवेदन छह नवंबर तक किए जा सकेंगे और इसमें संशोधन 15 नवंबर तक होगा। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

435 केंद्रों पर आज होगी छात्रवृत्ति परीक्षा 

प्रयागराज। राजकीय, सहायता प्राप्त एवं परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2024-25 रविवार को प्रदेश के 435 केंद्रों पर होगी। परीक्षा सुबह 10 से एक बजे तक होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 से दो बजे तक का समय मिलेगा।

पश्चिमी नेपाल में क्यों मंडरा रहा है बड़े भूकंप के आने का खतरा? वैज्ञानिक ने चेताया

भाषा,काठमांडू भूकंप वैज्ञानिक के मुताबिक हिमालय के भूकंप संभावित क्षेत्र में बसा नेपाल उन देशों में है जहां पर भूकंप का सबसे अधिक खतरा है और इसमें भी पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में बड़े भूकंप आने की आशंका है। सरकार की ‘पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेस्मेंट’ (पीडीएनए) रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल भूकंप के लिहाज से दुनिया का 11वां सबसे खतरनाक देश है। इसलिए जब नेपाल की पश्चिमी पहाड़ियों में शुक्रवार देर रात 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया तो यह इस महीने का पहला भूकंप नहीं था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम नेपाल में शुक्रवार करीब मध्य रात्रि आया भूकंप 2023 में आए 70 भूकंप में से एक है। नेपाल स्थित राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र में वरिष्ठ भूकंप वैज्ञानिक भरत कोइराला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”भारतीय और यूरेशिया टेक्टॉनिक प्लेटों में लगातार टक्कर हो रही है जिससे बहुत ही अधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है।” उन्होंने कहा कि नेपाल इन दोनों प्लेटों की सीमा पर है जो भूकंप के मामले में अतिसक्रिय इलाकों में आता है और इसलिए नेपाल में भूंकप आना सामान्य है। कोइराला ने कहा, ”पश्चिमी नेपाल में बड़े भूकंप आने का खतरा है।” उन्होंने कहा, ”पश्चिमी नेपाल में पिछले 520 सालों से कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। इसलिए बहुत सारी ऊर्जा एकत्रित हो गई है और भूकंप उस ऊर्जा को मुक्त करने का एकमात्र माध्यम है।” कोइराला ने कहा, ”पश्चिमी नेपाल के गोरखा (जिला) से लेकर भारत के देहरादून तक टेक्टॉनिक हलचल के कारण बहुत सारी ऊर्जा जमा हो गई है। इसलिए, इन क्षेत्रों में ऊर्जा व्यय करने के लिए छोटे या बड़े भूकंप आ रहे हैं, जो सामान्य है। दुनिया की सबसे नयी पर्वत श्रृंखला हिमालय यूरेशियाई प्लेट, इसके दक्षिणी किनारे पर तिब्बत और भारतीय महाद्वीपीय प्लेट के टकराव के परिणामस्वरूप बनी और सदियों से टेक्टॉनिक गतिविधियों से विकसित हो रही है। ये प्लेट हर 100 साल में दो मीटर आगे बढ़ती हैं जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी के अंदर सक्रिय भूगर्भिक दोषों में संग्रहीत ऊर्जा अचानक मुक्त हो जाती है जिससे भूपर्पटी में हलचल होती है।भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी 2023 से अब तक नेपाल में 4.0 और उससे अधिक तीव्रता के कुल 70 भूकंप आए हैं। इनमें से 13 की तीव्रता पांच से छह के बीच थी जबकि तीन की तीव्रता 6.0 से ऊपर थी। कोइराला ने बताया कि टेक्टॉनिक प्लेट की गति के माध्यम से एकत्रित ऊर्जा को मुक्त करने के लिए सदियों से हर दिन दो या दो से अधिक तीव्रता के भूकंप आते रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य में पश्चिमी नेपाल में बड़े भूकंप आने की आशंका है। उन्होंने कहा, ”पिछले दो से तीन दशक तक जाजरकोट इलाके में बड़े या मध्यम दर्जे का भूकंप नहीं आया है, लेकिन हम पूर्वानुमान नहीं लगा सकते है कि कब और कितने बड़े स्तर पर भूकंप आएगा?”

एकेटीयू में प्रस्तावित दीक्षांत 26 को, मेडल सूची जारी

लखनऊ। एकेटीयू में दीक्षांत समारोह की तैयरियां शुरू हो गई हैं। सभी विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पदकों की सूची भी तैयार हो रही है।एकेटीयू में 26 दिसम्बर को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है। हालांकि दीक्षांत की तारीख राज्यपाल की सहमति के बाद ही अंतिम मानी जाएगी। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए संबद्ध संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 के ग्रुपवार टॉप 10 छात्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जारी की गई सूची में एक बराबर ईयरली ग्रेड प्वॉइंट एवरेज (वाईजीपीए पाने वाले छात्रों में से अंतिम वर्ष ज्यादा वाईजीपीए पाने वालों को) मेरिट लिस्ट में उपर रखा गया है। कुलपति का कहना है कि मेरिट लिस्ट को लेकर किसी विद्यार्थी को कोई आपत्ति है तो वह व्यक्त कर सकता है।

लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला : सीधी भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा के जुड़ेंगे 75% अंक

प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सीधी भर्ती में अब स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 प्रतिशत और साक्षात्कार के 25 फीसदी अंकों के आधार पर चयन होगा।प्रतियोगी छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने यह फैसला किया है। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कुछ विशिष्ट योग्यता वाले पदों को छोड़कर समूह ‘ख राजपत्रित के 90 प्रतिशत से अधिक पदों की चयन प्रक्रिया में यह नियम लागू रहेगा।इससे पहले सीधी भर्ती में साक्षात्कार के 100 प्रतिशत अंकों के आधार पर चयन होता था। आवेदकों की संख्या अधिक होने पर स्क्रीनिंग परीक्षा कराई जाती थी, लेकिन इसके अंक नहीं जुड़ते थे। कुछ प्रतियोगी छात्र साक्षात्कार में भेदभाव का आरोप लगाते हुए स्क्रीनिंग के अंक भी जोड़ने की मांग कर रहे थे। राजकीय डिग्री कॉलेजों की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में भी यह नियम लागू होगा।अब तक अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होती थी। जबकि यूपीपीएससी की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेज में स्क्रीनिंग परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होता था। अब इस फैसले से दोनों भर्तियों में एकरूपता आ जाएगी।

इंटरव्यू बोर्ड में भी दो-दो सदस्य और विशेषज्ञ

सीधी भर्ती के इंटरव्यू बोर्ड में दो-दो सदस्य और विशेषज्ञ होंगे। पहले एक सदस्य और एक विशेषज्ञ साक्षात्कार लेते थे। आयोग की चयन प्रक्रिया में शुचिता और पारदर्शिता को बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले भी आयोग अध्यक्ष संजय श्रीनेत साक्षात्कार प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले ले चुके हैं

अग्निवीर भर्ती में अनफिट अभ्यर्थी की याचिका खारिज

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अग्निवीर वायुसेना भर्ती के मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट पर रिव्यू रिपोर्ट के बाद विशेषज्ञों की समान राय पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है और कहा कि मेडिकल बोर्ड की राय अन्य मेडिकल जांच पर प्रभावी होगी।हाईकोर्ट ने यह आदेश ओम प्रकाश जायसवाल की याचिका पर दिया है। याची ने अग्निवीर वायु सेना भर्ती में मेडिकल बोर्ड से अनफिट घोषित होने के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज की फिट रिपोर्ट के आधार पर चयनित किए जाने की मांग में याचिका की थी। याची को दो बार मेडिकल बोर्ड की जांच में अनफिट पाया गया और चयनित करने से इनकार कर दिया गया था। याची का कहना था कि कैवालियट एजुकेशन फाउंडेशन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने उसे फिट करार दिया है। याची अग्निवीर वायु परीक्षा दी थी। जिसमें उसने चयनित किए जाने की मांग की थी। केंद्र सरकार के अधिवक्ता गौरव कुमार चंद ने याचिका का प्रतिवाद किया। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि मेडिकल बोर्ड की रिव्यू रिपोर्ट में बोर्ड की पहली रिपोर्ट पर सहमत होकर अनफिट करार देने को प्रभावी माना जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति कई चुनौतियां भी सामने रखती है

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, सतत विकास लक्ष्य एवं राष्ट्र निर्माण दृष्टिकोण, मुद्दे, चिंताएं एवं चुनौतियां का समापन शनिवार को हुआ। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विषय के पूर्व शिक्षक प्रो आनंद कुमार ने कहा, कि भारत संभावनाओं का देश है। जहां शिक्षा को बहुविषयी उद्देश्यों के साथ देखा जाता है। किन्तु दुर्भाग्यवश आज यह जनतंत्र से धनतंत्र में बदलता जा रहा है। शिक्षा के मुख्य पांच लक्ष्य है, जिसमें व्यक्तित्व निर्माण, भविष्य निर्माण, नागरिक निर्माण, राष्ट्र निर्माण एवं मानव निर्माण शामिल हैं। शिक्षा के जरिये सभ्यता का पुनरोद्धार संभव है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसी उद्देश्य के साथ सभी के समक्ष प्रस्तुत है। प्रोफेसर आईएस चौहान ने कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास है लेकिन इसी के साथ ही यह कई चुनौतियां भी‌ हमारे सामने रखती है। सेमिनार में पूरे भारत से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया I इसके साथ ही प्रो. जया श्रीवास्तव, प्रो. मनीष कुमार वर्मा, डा अजय कुमार ने भी अपने विचार रखे।

लखनऊ भर्ती मुख्यालय की अग्निवीर रैली 16 से

लखनऊ लखनऊ भर्ती मुख्यालय (आरओ) की ओर से अग्निवीर की भर्ती रेली 16 से शुरू होगी। यह 24 नवम्बर तक चलेगी। सेना प्रवक्ता के अनुसार आरओ (मुख्यालय) लखनऊ के अंतर्गत आने वाले जिलों के अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। इन जिलों से 10,500 से अधिक अभ्यर्थी, अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा (सीईई-कम्बाइंड एंट्रेंस एग्जाम) में पास हुए हैं। ये अब भर्ती रैली में हिस्सा ले सकते हैं।लखनऊ के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) श्रेणी के पदों केलिए यह भर्ती रैली होने जा रही है। वहीं महिला मिलिट्री पुलिस अर्थात अग्निवीर जनरल ड्यूटी (डब्ल्यूएमपी) के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र की भर्ती रैली 27 से 28 नवंबर तक होगी। यह भी लखनऊ में होगी। इसमें यूपी और उत्तराखंड से सफल 1500 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

आगरा में दिसम्बर से होगी रैली

भर्ती कार्यालय आगरा अंतर्गत आने वाले जनपदों से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चार से 13 दिसम्बर के बीच चलेगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) पदों की यह भर्ती रैली आगरा में होगी। इसकी लिखित प्रवेश प्ररीक्षा में सफल हुए 12600 अभ्यर्थी इसमें शमिल होंगे।

अमेठी के लिए भर्ती रैली 19 से 27 दिसम्बर के बीच

भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत जिलों के लिए 19 से 27 दिसंबर के बीच भर्ती रैली होगी। इसमें 9850 अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। भर्ती कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत दो से 12 जनवरी 2024 के बीच भर्ती रैली होगी। यह भर्ती रैली गोरखपुर में होगी। इसमें सफल हुए 12000 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

बीपीएससी:बिहार में फेज-2 शिक्षक भर्ती की घोषणा, जानिए एग्जाम पैटर्न समेत 8 बातें

पटना बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव संशोधन के साथ द्वितीय फेज की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया घोषणा कर दी है। द्वितीय चरण की शिक्षक भर्ती-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 5 नवंबर 2023 दिन रविवार से शुरू होगी। शिक्षक भर्ती के लिए निबंधन 5 नवंबर से और आवेदन 10 नवंबर से शुरू होंगे। बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने इस संबंध में आज प्रेस कन्फ्रेंस कर बीपीएससी परीक्षा में हुए अहम बदलावा की जानकारी दी। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि टीआई-1 की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को जो दिक्कते आईं उन्हें ध्यान में रखते हुए कुछ शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए हैं।टीआरई-2 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2023 से शुरू होगी। शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन व आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2023 रहेगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2023 है। आयोग ने कहा कि शिक्षक भर्ती (TRE-1) परीक्षा के बाद नियुक्ति के दौरान डॉकुमेंट वेरीफिकेशन पूरा न कराने वाले अभ्यर्थियों के कारण जो रिक्ति होगी उन रिक्तियों पर भर्ती सप्लीमेंट्री रिजल्ट के जरिए ही कर ली जाएगी। वर्तमान चल रही शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में माध्यमिक की रिक्तियां ज्यादा रहने को लेकर कहा कि 2019 से एसटीईटी की परीक्षा नहीं हुई इस कारण भी कुछ आवेदन कम आए और रिक्तियां ज्यादा रह गईं।

जानिए  बीपीएससी टीआई-2 परीक्षा पैटर्न समेत 8 बड़ी बातें-

1- शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले दो दिन हो रही जिसे अब एक दिन में लिया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को अनावश्यक नाइट हाल्ट (रात्रि विश्राम) नहीं करना पड़ेगा।

2- अब प्रश्नपत्र में कुल प्रश्न 50 रहेंगे जिनमें कुल 30 प्रश्न क्वॉलीफाइंग नेचर के रहेंगे।

3- मेरिट में टाई ब्रेकर होने पर भी कुछ बदलाव किया गया है। टीआरई-1 में टाई ब्रेकर में डेट ऑफ बर्थ और अल्फाबेटिकल ऑर्डर पर नाम लिया गया था। पेपर के भाग 3 के प्रदर्शन के आधार पर टाई ब्रेकर का फैसला होगा।

4- पेपर के भाग 2 और भाग 3 को जोड़कर मेरिट लिस्ट के लिए कुल 120 अंक होंगे। यदि इसमें टाई ब्रेकर रिजल्ट आता है कि भाग-3 के अंकों के आधार पर योग्य अभ्यर्थी को चुना जाएगा। यदि भाग 3 में भी टाई ब्रेकर हो जाता है तो भाषा जो क्वॉलीफाइंग नेचर का है, उसमें भी जिसे ज्यादा अंक मिलते हैं उसे क्वालीफाई मान जाएगा।

5- भाषा विषय में भी टाइब्रेकर होगा तो इसके बाद नाम और डेट ऑफ बर्थ को वरीयता दी जाएगी।

6- पेपर में भाषा के भाग (30 प्रश्न) में 8 प्रश्न अंग्रेजी भाषा के रहेंगे और 22 प्रश्न हिन्दी के रहेंगे। भाषा का भाग कुल 30 अंक का होगा जिसमें 9 अंक क्वॉलीफाइंग माने जाएंगे।

7- वहीं मेन पेपर भाग-1 व भाग-2 में प्रश्न निर्धारण 40 और 80 का रेशियो यानी कुल 120 अंक रहेंगे। इसमें सामान्य अध्ययन 40 अंक और संबंधित विषय के लिए 80 अंक रहेंगे। इस पेपर में कटऑफ सिलेबस टीआरई-1 की तरह ही रहेगा। इसके पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया। पाठ्क्रम में प्रश्न एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से रहेंगे लेकिन परीक्षा का स्टैंडर्ड पाठ्क्रम से ऊपर का रहेगा। यानी स्नातक लेवल के पद के लिए स्नातक लेवल का पाठ्यक्रम और पीजी लेवल के पद के लिए पीजी लेवल का पाठ्यक्रम रहेगा।

8 – इस भर्ती में टीआरई-1 की रिक्तियों को भी जोड़ने की कोशिश होगी। इस भर्ती में कक्षा 6 से 8 के लिए 16140 पद और कक्षा 9 से 10 के लिए कुल 18877 पद रहेंगे। इसके अलावा उच्च माध्ममिक वर्ग (कक्षा 11 और 12) के लिए 18577 रिक्तियां हैं।

अब 1762 पदों पर होगी एमटीएस और हवलदार भर्ती

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) एग्जाम 2023 के तहत 1762 पदों पर भर्ती होगी। विज्ञापन में संभावित पदों की संख्या 1558 थी। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों से रिक्त पदों की सूचना मिलने के बाद अंतिम संख्या जारी की गई है। कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 14 सितंबर तक कराई गई थी। 1762 पदों में से अनारक्षित वर्ग में 871, ओबीसी 404, ईडब्ल्यूएस 177, एससी 157 व एसटी के 153 पद शामिल हैं।

मदरसों में चलेंगी एआई की कक्षाएं दानिश

वाराणसी। मदरसों के बच्चों को उर्दू, अरबी और फारसी के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डाटा साइंस व कोडिंग पढ़ाई जाएगी। ताकि मदरसों के बच्चे दीनी तालीम के साथ टेक्नोलॉजी का भी ज्ञान लें। यह बातें अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शनिवार को सर्किट हाउस में मदरसा शिक्षकों के साथ बैठक में कहीं।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक 21 को स्कूलों के गेट पर करेंगे प्रदर्शन

लखनऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 नवंबर को सभी विद्यालयों के गेट पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विरोध-प्रदर्शन करेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने सभी जिला व मंडल अध्यक्ष को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।उन्होंने कहा है कि इसी क्रम में शिक्षकों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 22- 23 नवंबर को शिक्षा निदेशालय का घेराव व प्रदर्शन किया जाएगा। जिला इकाई विद्यालयों के गेट पर प्रदर्शन विद्यालय बंद होने के बाद करेंगे।

55, शिक्षक,76 शिक्षामित्र, 21 अनुदेशक तथा 153 कर्मचारी की सैलरी रुकी

बरेली।बीएसए संजय सिंह और खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ 800 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार स्कूल बंद पाए गए। 55 शिक्षक, 76 शिक्षामित्र, 21 अनुदेशक और एक सेवक सहित कुल 153 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थित लोगों का तत्काल प्रभाव से वेतन/मानदेय अवरुद्ध किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही भविष्य के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp