11/10/2023

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

नोएडा में वेस्ट टू वंडर नहीं जंगल ट्रेल बोलिये जनाब : वेद वन के बाद एक और थीम पार्क की सौगात, आप भी जानें खूबियां

1 min read
😊 Please Share This News 😊

नोएडा में वेस्ट टू वंडर नहीं जंगल ट्रेल बोलिये जनाब : वेद वन के बाद एक और थीम पार्क की सौगात, आप भी जानें खूबियां

अवध सूत्र न्यूज़
नोएडा : वेद वन पार्क के सुपर हिट होने के बाद अब नोएडा अथॉरिटी ने शहर में एक और पार्क को थीम पार्क में तब्दील करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। महामाया फ्लाईओवर के पास बनने वाले वेस्ट टू वंडर पार्क का नाम नोएडा जंगल ट्रेल करने का फैसला किया गया है। 18.27 एकड़ में पार्क की डीपीआर और डिजाइन फाइनल हो गई है।

*जंगली जानवरों के दीदार के साथ सैर का भी मजा*

नोएडा जंगल ट्रेल का निर्माण नोएडा अथॉरिटी पीपीपी मॉडल पर कराने का फैसला किया है। पार्क जू थीम पर बनेगा। पार्क के अंदर कबाड़ से बनी डॉयनासोर, गैंडा, मगरमच्छ, अजगर, बंदर की आकृतियां लगाई जाएंगी। इसके साथ ही छोटी आकृतियों में सुंदर-सुंदर चिड़ियों की आकृतियां भी कबाड़ से बनाई जाएंगी। हरियाली प्राकृतिक रूप से विकसित की जाएगी। पार्क में आने वाले लोग जंगल में सैर का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इसके लिए एक खुली जीप और एक बस की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पूरा ट्रैक भी बनाया जाएगा।

*यूपी में अपने तरह का पहला पार्क*

यह पार्क प्रदेश का सबसे बड़ा वेस्ट टू वंडर पार्क और शहर में पीपीपी मॉडल पर बनने वाला पहला पार्क होगा। अभी छोटे-छोटे पार्क कुछ जगहों पर जरूर बने हैं। अथॉरिटी की तरफ से बताया गया कि पार्क के निर्माण के लिए जेड-टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी का चयन किया गया है। यह एजेंसी पहले दिल्ली में भारत दर्शन पार्क और वर्ल्ड ऑफ सेवन वंडर्स पार्क बना चुकी है। ये पार्क बनाने के लिए अथॉरिटी ने दिल्ली के वेस्ट टू वंडर पार्क का मॉडल देखा था। फिर यहां पर जू थीम देने का निर्णय लिया गया था। अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि यह आकृतियां बनवाने का काम एजेंसी ने शुरू करा दिया है। आकृतियां दूसरी जगहों पर बनाई जा रही हैं। जल्द ही मौके पर काम चलता हुआ दिखाई देगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!