13/05/2023

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

लखनऊ व अयोध्या के नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों की भारी जीत

1 min read
अवध सूत्र हिंदी दैनिक समाचार पत्र
😊 Please Share This News 😊

लखनऊ व अयोध्या के नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों की भारी जीत

UP Nikay Chunav 2023 Lucknow Nagar Nigam Election Winning Candidates Municipal Corporation Vote Counting Live

अखिलेश यादव बोले, भाजपा की राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू

कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है।

सुल्तानपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले कुल मत

नगर पालिका परिषद-सुल्तानपुर 4 राउंड के अपडेट बाद कुल मिले प्रत्याशियों को मत
प्रवीन अग्रवाल – 12294
मोहर्रम अली    – 1428
रहमान उर्फ मानू – 3801
वरुण मिश्र        – 5104
शशांक पांडेय    – 173
श्वेतांग सिंह       –  1105
संदीप शुक्ल     – 1019
बसंत लाल बरनवाल – 75
संजय कुमार गुप्ता    – 100
संजय जायसवाल     – 50
सुल्तानपुर नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल 7190  मतों से आगे ।

लखनऊ में जीते ये प्रत्याशी

– नगर निगम जोन 3 में आने वाले विवेकानंद पुरी वार्ड से भाजपा की नूपुर शंखधर चुनाव जीतीं।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड से भाजपा की प्रियंका चुनाव जीतीं।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले जानकीपुरम प्रथम वार्ड से भाजपा की निशा तिवारी चुनाव जीतीं।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड  से भाजपा के मान सिंह यादव चुनाव जीते।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले कदम रसूल बाढ़ से सपा के मोहम्मद नदीम खान चुनाव जीते।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले महानगर वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र लोधी चुनाव जीते।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले लाला लाजपत राय वार्ड से भाजपा के राघव राम तिवारी चुनाव जीते।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले जयशंकर प्रसाद वार्ड से भाजपा के स्वदेश सिंह जीते।

अमेठी गौरीगंज नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह की जीत

गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का दांव उलटा पड़ गया। शनिवार को आए मतगणना परिणामों ने इसकी पुष्टि की। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी तारा को 2119 मतों के बड़े अंतर से हराया। रश्मि को 7104 व तारा को 4985 मत मिले। निकाय चुनाव में जिले के साथ पूरे प्रदेश की निगाह गौरीगंज नगर पालिका परिषद के परिणामों पर टिकी थी।

शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे परिणाम घोषित होने के साथ ही लोगों में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि चुनाव को लेकर सपा विधायक की ओर से चला गया दांव उलटा पड़ गया। गौरतलब होगा कि नपा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह व सपा के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह में तलवारें खिंच गई थीं। चुनाव के दौरान जहां विधायक ने दीपक सिंह पर अपने समर्थकों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए वहीं दीपक पूरे मामले को फर्जी बताते रहे।

अयोध्या: नगर निगम के साथ 60 पार्षदों में से 27 भारतीय जनता पार्टी के

17 समाजवादी पार्टी के
10 निर्दल
3 बहुजन समाज पार्टी के
01 आम आदमी पार्टी
01 पीस पार्टी
01 रालोद प्रत्याशी विजयी घोषित

– अयोध्या के बीकापुर नगर पंचायत से भाजपा के राकेश पांडे राणा 331 वोट से चेयरमैन पद पर जीते, दूसरे नंबर पर रही बसपा, तीसरे पर सपा।

03:56 PM, 13-MAY-2023

गोंडा जिले के कटरा बाजार में तीसरे राउंड की मतगणना

भाजपा 413
सपा 439
जीप 427
सितारा 224
गदा 224
अनार 337

तीसरे राउंड की मतगणना का परिणाम
– भाजपा के अर्जुन तिवारी 983 सपा की शमा परवीन को 1319 निर्दल कमलेश सिंह को 1071 निर्दल निसार अहमद को 631, निर्दल राजेश पांडे को 1010 को मिले है।
– सपा प्रत्याशी शमा परवीन 248 वोट से आगे।

श्रावस्ती: नगर सरकार से भाजपा का पत्ता साफ
नगर सरकार से भाजपा का पत्ता साफ हो गया। दोनों निकायों में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी काफी अंतरों से हार गए। यही नहीं भिनगा नगरपालिका बोर्ड में भाजपा अल्पमत में भी रहेगी। पच्चीय सदस्यों वाले इस बोर्ड में सपा के पांच, कांग्रेस के पांच, निर्दल आठ बसपा के तीन व भाजपा के भी तीन सभासद जीते हैं।

अयोध्या: बीकापुर में 331 वोटों से जीती भाजपा

बीकापुर  नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे राना ने 2090 मत पाकर 331 मतों से जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी लालमणि निषाद को 1759 मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे सपा उम्मीदवार निवर्तमान चेयरमैन जुग्गीलाल यादव को 1565 मत मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडे ने दी जानकारी।

– गोंडा जिले के करनैलगंज में चार चरण की मतगणना पूरी हुई जिसमें सपा को 4423, भाजपा 6206 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 1783 मतों से आगे है।

– तीन चरण के बाद सुल्तानपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले कुल मत।

नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर: 3 राउंड के बाद कुल मिले प्रत्याशियों को मत
प्रवीन अग्रवाल – 9653
मोहर्रम अली    – 1040
रहमान उर्फ मानू – 2780
वरुण मिश्र        – 3974
शशांक पांडेय    – 128
श्वेतांग सिंह       –  895
संदीप शुक्ल     – 746
बसंत लाल बरनवाल – 48
संजय कुमार गुप्ता    – 81
संजय जायसवाल     – 27

सुल्तानपुर नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल 5679 मतों से आगे।

सीतापुर के हरगांव से निर्दलीय गफ्फार खां जीते

सीतापुर जनपद की हरगांव नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी गफ्फार खां को विजयी घोषित कर दिया गया है। वह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी दिव्या ओझा ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

अयोध्या: बीकापुर में भाजपा ने बनाई निर्णायक बढ़त
अयोध्या के बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे राना ने 201 मतों की निर्णायक बढ़त ले ली है। दूसरे स्थान पर बसपा के लालमणि निषाद और तीसरे स्थान पर सपा उम्मीदवार निवर्तमान चेयरमैन जुग्गीलाल यादव बने हुए हैं। हालांकि अभी परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, किंतु भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

सीतापुर में मतगणना के दौरान हंगामा ,सपा भाजपा समर्थक भिड़े
नवीन गल्ला मंडी परिसर में सीतापुर नगर पालिका की मतगणना चल रही है। दोपहर बाद लगभग 3:15 बजे यहां सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। अर्धसैनिक सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाला फिलहाल तनाव बना हुआ है।

लखनऊ नगर निगम में वार्डों की स्थिति

– नगर पंचायत काकोरी के बस्ती राम कटरा वार्ड संख्या 12 से सभासद आरिफ 267 वोटो से विजयी।
– अमेठी के कजियाना वार्ड से सपा से शाहीन बानो विजयी घोषित।
– वार्ड संख्या 12 बस्तीराम कटरा से आरिफ लगातार तीसरी बार सभासद चुने गए । इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी अमान को 84 वोटो से हराकर विजय घोषित हुए।
– इटौंजा से जीते सदस्य वार्ड एक रागिनी रावत निर्दलीय।
– कुंवर ज्योति प्रसाद से गौरी सावरिया 2400मतों से जीती। सपा की ज्योति सिंह को हराया।
– नगर पंचायत काकोरी के वार्ड नंबर 2 फुलवारी वार्ड से गीता उर्फ बेबी ने जीत दर्ज की।
– अंबेडकरनगर वार्ड से सपा के सुभाष चन्द्र 1109 मतों से जीते। भाजपा के संतोष धानुक को हराया।
– नगर पंचायत काकोरी के वार्ड नंबर 2 फुलवारी वार्ड से गीता उर्फ बेबी ने जीत दर्ज की।
– गोसाईंगंज के सरार करोरा वार्ड से भाजपा से सोनी विजयी।
– चरनजीत गांधी मोतीलाल नेहरू नगर चंद्रभानु गुप्त नगर से जीती। कांग्रेस के सूर्य पाल सिंह को 2000 मतों से हराया।
– महोना से वार्ड दो कटरा मोहल्ला से बसपा की बुलबुल कनौजिया की जीत।
– वार्ड नंबर 1 महात्मा गांधी भाजपा प्रत्याशी सभासद कुसुमा देवी 882 मत मिले। कांति देवी को 510 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 372 मतों से विजयी हुई।
– वार्ड नंबर 15 चंद्रशेखर आजाद नगर निर्दलीय प्रत्याशी सारिका शुक्ला को 130 मत मिले।कांग्रेस प्रत्याशी को 86 मत मिले I निर्दलीय प्रत्याशी 44 वोटों से विजय हुई।
– बीजेपी प्रत्याशी अतुल कुमार वार्ड नंबर 3 इंदिरा गांधी नगर 320 मत मिले I निर्दलीय प्रत्याशी महिंद्र को 277 मत मिले I भाजपा प्रत्याशी अतुल कुमार 43 वोटों से विजयी हुई।

अयोध्या: खिरौनी में सपा को तीसरे राउंड में ही भारी बढ़त

सोहावल तहसील की नगर पंचायत खिरौनी सुचिता गंज में सपा उम्मीदवार ने तीन राउंड में ही भारी बढ़त बना ली है। सपा उम्मीदवार रेशमा भारती को अब तक 5183 मत  मिले हैं। जबकि भाजपा की कविता प्रियदर्शी को 2292 मत ही मिल सके हैं। इस तरह सपा प्रत्याशी को 2891 वोटों से आगे चल रही हैं।

अयोध्या: रुदौली में सपा आगे, बीकापुर में कांटे की टक्कर

रुदौली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चल रही मतगणना में सपा ने शुरूआत से बढ़त बना ली है। तीन राउंड के चुनाव के बाद सपा 486 वोटों से भाजपा से आगे चल रही है। वहीं बीकापुर में बसपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

रुदौली में सपा प्रत्याशी जब्बार अली को तीन चक्र की मतगणना के बाद 5322 वोट, भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता 4836, बसपा प्रत्याशी मो. शारिक को 389 और निर्दल प्रत्याशी विनोद कुमार लोधी 3190 वोट मिले। इस चतुष्कोणीय मुकाबले में अभी तक सपा प्रत्याशी 486 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उधर, बीकापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी को भाजपा प्रत्याशी पर महज नौ मतों की बढ़त है। तीन चक्र की गणना के बाद बसपा प्रत्याशी लालमणि निषाद को 1290 मत, दूसरे स्थान पर चल रहे भाजपा के राकेश पांडे राना को 1281 मत, सपा के जुग्गी लाल यादव को 1133 मत और आप उम्मीदवार इमरान अहमद को 767 मत मिले हैं। अभी तक 6061 मतों की गिनती हो चुकी है जिसमें 5866 मत वैध मिले हैं। 195 मत अवैध प्राप्त हुए हैं।

सीतापुर जिले की मिश्रिख नैमिषारण्य में दोबारा मतगणना की तैयारी

सीतापुर जिले की मिश्रिख नैमिषारण्य नगर पालिका क्षेत्र में वोटों की गिनती दोबारा होगी। पांच राउंड की मतगणना के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी सुमन भार्गव को 4109 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी को 4381 वोट मिले थे। इस लिहाज से निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी को 272 मतों से विजयी घोषित किया जाना था। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की । उनका तर्क था कि लगभग 1000 वोट अवैध घोषित कर दिए गए हैं। इनकी जांच किया जाना जरूरी है।

लखनऊ में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की जीत तय

मेयर गणना 20 राउंड
अंजू भट्ट आप 10777
वंदना मिश्र सपा 119434
शाहीन बानो बसपा 30977
सुषमा खर्कवाल भाजपा 208731
संगीता जैसवाल कांग्रेस 49063
कुल वोट 432554

– भाजपा की प्रत्याशी 89297 वोट  से आगे। सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर।
– गीता पल्ली भाजपा ऋचा मिश्रा – 140 वोट
– बाबू कुंज बिहारी वार्ड से सरिता मिश्रा भाजपा से – 3300 वित्त से जीतीं
– गुरु गोविंद सिंह वार्ड से भाजपा प्रत्याशी नूतन नायर – 2091 वोट से
– गुरु नानक वार्ड से पीयूष दीवान भाजपा प्रत्याशी – 2600 वोट से जीते
– रामजीलाल सरदार पटेल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी संध्या मिश्रा – 1648 वोट से
– केसरी खेड़ा वार्ड से देवेंद्र सिंह जीतू सपा प्रत्याशी 4000 वोट से जीते
– चित्रकूट नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार 1342 वोट से जीते
– सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड से राम नरेश भाजपा से 1736 वोट से जीते

लखनऊ के वार्ड के चुनाव परिणाम

वार्ड- शारदा नगर-1
भाजपा – हिमांशु अंबेडकर- 6021
सपा- शशिकुमार- 3278

वार्ड- खरिका-2
भाजपा – रजनी अवस्थी- 2466
सपा- लक्ष्मी पाल- 2300

वार्ड- इब्राहिमपुर-2
भाजपा – दीप्ति खरवार- 4376
सपा- मुस्कान भारती- 4415

वार्ड- खरिका-1
भाजपा – कृष्णनारायण सिंह- 3550
सपा- दिनेश सिंह- 2400

वार्ड- हिन्द नगर
भाजपा – सौरभ सिंह मोनू- 6248
सपा- शालू- 666

वार्ड- इब्राहिमपुर-1
भाजपा – बृजमोहन शर्मा- 3148
निर्दलीय- मो. उस्मान- 2177

वार्ड- विद्यावती-2
भाजपा – कौशलेन्द्र द्विवेदी- 7517
सपा- लक्ष्मी सिंह- 2304

वार्ड- राजा बिजली पासी-1
भाजपा – ज्योति पाल- 2776
सपा- रजनी यादव- 4524

वार्ड- विद्यावती-3
भाजपा – निर्मला सिंह – 6936
सपा- अनुपम बाजपेई- 1687

वार्ड- विद्यावती-1
भाजपा – प्रतिमा तिवारी- 3849
बसपा- सोमलता- 865

– सरोजनीनगर प्रथम वार्ड से भाजपा प्रत्याशी गीता देवी को विजय मिली हैं।
– इब्राहिम पुर प्रथम से भाजपा प्रत्याशी ब्रजमोहन शर्मा जीते दूसरे नम्बर पर निर्दलीय लल्लन उस्मान रहे।

रायबरेली: पोस्टल बैलेट में कांग्रेस आगे

– लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पोस्टल बैलट मतदान में कुल नौ मत पड़े। जिनमें सर्वाधिक मत कांग्रेस की प्रत्याशी सरिता गुप्ता को पांच भाजपा की उमा पांडेय को दो, सपा की प्रत्याशी साधना को एक मत, एआईएमआईएम की यास्मीन बानो को एक और निर्दलीय प्रत्याशी को कोई मत नहीं मिला।

– नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मतगणना के पहले और दूसरे चरण में कांग्रेस की प्रत्याशी सरिता गुप्ता बढ़त बनाए हुए हैं। दो चरणों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमा पांडेय कांग्रेस प्रत्याशी से 427 मत पीछे चल रही हैं। तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम की यास्मीन बानो तो सपा की साधना महाजन अभी तक चौथे स्थान पर हैं। निर्दलीय प्रत्याशी को दो चरणों में दो सौ मत मिले हैं। नोटा को तीन मत प्राप्त हुए।

– तीन चरणों की मतगणना में नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी सरिता गुप्ता 2466 मत पाकर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी उमा पांडेय 1768 मत पाकर दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। एआईएमआईएम की यास्मीन बानो 961 मत पाकर तीसरे स्थान पर चल रही है। कांग्रेस की प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी से 698 मतों से आगे चल रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!