यूपी में अपराध और अपराधियों का अंत : योगी सरकार की हिटलिस्ट से कट गए 3 माफियाओं के नाम, अब बचे 63

😊 Please Share This News 😊
|

Mohammad Siraj
यूपी में अपराध और अपराधियों का अंत : योगी सरकार की हिटलिस्ट से कट गए 3 माफियाओं के नाम, अब बचे 63
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिटलिस्ट में 66 माफियाओं और बदमाशों के नाम शामिल थे। इनमें से 3 माफियाओं का अंत हो चुका है। अब केवल 63 माफियाओं के नाम बचे हुए हैं। पिछले 22 दिनों में उत्तर प्रदेश के तीनों टॉप माफियाओं का अंत हुआ है।
आदित्य राणा, अतीक अहमद और अनिल दुजाना का अंत
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सबसे पहले 12 अप्रैल 2023 को आदित्य राणा उर्फ रवि को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया था। उसके बाद प्रयागराज में 15 2023 अप्रैल को पुलिस अभिरक्षा के बीच अतीक अहमद को तीन लोगों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। अब गुरुवार 4 मई 2023 को ग्रेटर नोएडा के निवासी और वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
यूपी के सभी 66 माफिया कहां हैं?
रिपोर्ट की मानें तो शासन स्तर से 66 माफियाओं की लिस्ट सूची में शामिल है। इनमें से 38 माफिया जेल में बंद है। 5 फरार चल रहे हैं और 20 जमानत पर बाहर हैं। बाकी 3 माफियाओं का अंत हो चुका है। अनिल दुजाना बीते 10 अप्रैल 2023 को जमानत पर बाहर आया था। उसकी गतिविधियों पर लगातार पुलिस नजर रख रही थी। जिसके बाद गुरुवार को मेरठ में अनिल दुजाना का एनकाउंटर हुआ।
ये है गौतमबुद्ध नगर के 7 कुख्यात बदमाश
सुंदर भाटी
सिंहराज भाटी
अमित कसाना
अनिल भाटी
रणदीप भाटी
अनिल दुजाना (4 मई 2023 को मारा गया)
मनोज उर्फ आसे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |