Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गाजियाबाद में खौफनाक हादसा : ईको और फॉर्च्यूनर कार के बीच भिड़ंत टक्कर, एक की मौत और 7 घायल 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

गाजियाबाद में खौफनाक हादसा : ईको और फॉर्च्यूनर कार के बीच भिड़ंत टक्कर, एक की मौत और 7 घायल 

Advertisement Box

गाज़ियाबाद : मसूरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9:14 बजे 108 एंबुलेंस पर सूचना मिली कि पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ईको और फॉर्च्यूनर कार के बीच भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही पांच 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसा इतना भयावह था कि एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही एक शख्स की मौत हो गई थी, वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों और मृतक की पहचान

समय से एंबुलेंस पहुंचने और अस्पताल में सही इलाज मिलने पर की वजह से सभी घायलों की हालत अब ठीक है। मृतक की पहचान शौकीन के रूप में हुई है। शौकीन के भाई ने फॉर्च्यूनर के ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमरोहा निवासी नीरज, मयंक त्यागी, सोनू शर्मा, अनिल कुमार, महेश, ताराचंद , संजू आदि सभी लोग ईको कार में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, तभी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर कार से टकरा गए।

4 लोगों का दिल्ली में चल रहा इलाज

हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों के भी होश उड़ गए। जैसे ही सूचना 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह तक पहुंची तो तुरंत पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गई। समय रहते सभी को पहले सीएचसी डासना उसके बाद संयुक्त अस्पताल संजय नगर में और चार लोगों को दिल्ली एडमिट कराया गया।

जांच में जुटी पुलिस

एम्बुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की तत्परता के चलते 7 लोगों की जान बचाई जा सकी। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp