Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में हिमाचल के नए CM बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, PM ने दी बधाई, बोले- केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग मिलेगा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में हिमाचल के नए CM बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, PM ने दी बधाई, बोले- केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग मिलेगा

हाल ही में संपन्न हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है. बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली जबकि 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. हिमाचल के राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम पद की और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई.

Advertisement Box

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया कि, सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई. मैं हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp