28/11/2022

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा : सगाई समारोह से लौट रहे परिवार की कार टकराई, 2 की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर

😊 Please Share This News 😊

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा : सगाई समारोह से लौट रहे परिवार की कार टकराई, 2 की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर


मथुरा /ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक भीषण हादसा हुआ है। दिल्ली का एक परिवार इस हादसे का शिकार हो गया है। यह परिवार कानपुर सगाई समारोह में गया था। वहां से दिल्ली वापस लौट रहा था। यह दुर्घटना मथुरा जिले में हुई है। परिवार के दो सदस्यों की मौके पर मौत हो गई है। चार को बुरी तरह घायल हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। मथुरा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कैसे हुआ हादसा

मथुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के करीब चार बजे यह हादसा हुआ है। महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन नंबर 116 और 117 के बीच सुबह अर्टिगा कार आगे चल रही मैक्स पिकअप से टकरा गई। जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
इस परिवार के चार अन्य घायल हो गए हैं। हादसे के बारे में पुलिस और एक्सप्रेसवे के सिक्योरिटी स्टाफ को जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे और हादसाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

इन लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार गाजियाबाद के निवासी चंद्रपाल और त्रिलोकपुरी दिल्ली के निवासी राजेश कुमार की मृत्यु हो गई है। चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार को सूचित किया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और इन लोगों के मोबाईल फोन से से पुलिस को डिटेल मिली हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

More Stories

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!