एक बार फिर अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं अनुप्रिया पटेल, बोलीं- सभी ने हर पल साथ दिया, निरंतर करूंगी काम
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
Mohammad Siraj
एक बार फिर अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं अनुप्रिया पटेल, बोलीं- सभी ने हर पल साथ दिया, निरंतर करूंगी काम
अवध सूत्र
लखनऊ: केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल एक बार फिर अपना दल की निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गई हैं। चुनाव प्रभारी जवाहर लाल पटेल ने नतीजे की घोषण कर कहा कि इस पद के लिए एकमात्र नामांकन अनुप्रिया पटेल ने ही किया था, ऐसे में उन्हें ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। यह दूसरी बार है जब वह निर्विरोध चुनी गईं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |