Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शर्मनाक:- एक 12 वर्ष के नाबालिग बालक द्वारा घिनौनी वारदात को दिया गया अंजाम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

शर्मनाक:- एक 12 वर्ष के नाबालिग बालक द्वारा घिनौनी वारदात को दिया गया अंजाम

शर्मनाक:- एक 12 वर्ष के नाबालिग बालक द्वारा घिनौनी वारदात को दिया गया अंजाम..

पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्‍कर्म

Advertisement Box

बदायूं, 03 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक नाबालिग बालक द्वारा कथित तौर पर दुष्‍कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार उघैती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर से बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को करीब 12 वर्ष का एक बालक बहला फुसलाकर पास के घर में ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस के अनुसार आरोपी दुष्‍कर्म के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि खून से लथपथ पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी बालक को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस के अनुसार बच्ची को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार तोमर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। तोमर ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और उसकी उम्र करीब 12 वर्ष है जिसे अभिरक्षा में लिया गया है और किशोर न्‍याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp