UP Assembly: CM योगी ने दी नव निर्वाचित विधानसभा सदस्यों को बधाई, अखिलेश बोले जीते हुए विधायकों से शत-प्रतिशत निभाएं अपनी जिम्मेदारी
UP Assembly:’कहीं कोई कमी रह गई होगी’ पिता की हार पर बेटी संघमित्रा मौर्य
UP Assembly: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के बाद आज ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में नव निर्वाचित सभी विधानसभा सदस्यों को हार्दिक बधाई। विश्वास है कि आप सभी का आचरण सदन की गरिमा को अभिवर्धित करेगा और आप सभी जन अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अंत्योदय के संकल्प को पूरित करने में सहयोगी सिद्ध होंगे। आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।
उ.प्र. विधान सभा चुनाव में नव निर्वाचित सभी विधान सभा सदस्यों को हार्दिक बधाई।
विश्वास है कि आप सभी का आचरण सदन की गरिमा को अभिवर्धित करेगा और आप सभी जन अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अंत्योदय के संकल्प को पूरित करने में सहयोगी सिद्ध होंगे।
आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।
लखनऊ में आज शाम 5 बजे मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक होगी।
शत-प्रतिशत निभाएं अपनी जिम्मेदारी: अखिलेश बोले
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनाव में जीते हुए विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई! सभी नए विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की जिम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं! उस हर एक छात्र, बेरोजगार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मज़दूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया।
सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई! सभी नये विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की ज़िम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं!
उस हर एक छात्र, बेरोज़गार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मज़दूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया।
‘कहीं कोई कमी रह गई होगी’ पिता की हार पर बेटी संघमित्रा मौर्य
पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की चुनाव में हार पर उनकी बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने लखनऊ में कहा, ‘हार और जीत जनता पर निर्भर करती है। कहीं कोई कमी रह गई होगी चाहे वो पिताजी हों या पार्टी के अन्य शीर्ष नेता हों। जिसके कारण हमें ये परिणाम देखने को मिला। पिताजी के प्रचार में मैं नहीं गई थी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक बेटी होने के नाते पिता के साथ खड़ा होना हमारा फर्ज भी था। पिताजी ने जो निर्णय लिया और जनता ने जो निर्णय लिया उन दोनों के निर्णय को मैं स्वीकार करती हूं।









