Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

व्यक्ति का ब्लड ग्रुप बताता है मनुष्य स्वभाव से जुड़े राज़

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

व्यक्ति का ब्लड ग्रुप बताता है मनुष्य स्वभाव से जुड़े राज़

हमारा ब्लड ग्रुप हमारे व्यक्तित्व पर काफी प्रभाव डालता है। यह हमारी पर्सनैलिटी को समाज के सामने जाहिर करता है।

दुनिया में हर व्यक्ति का स्वभाव अलग तरह का होता है। कुछ का स्वभाव मीठा होता है तो कुछ का काफी कड़वा, वहीं कई लोगों का स्वभाव मज़ाकिया भी होता है। क्या आप जानते हैं? हर व्यक्ति का स्वभाव उसके ब्लड ग्रुप से पता किया जा सकता है। जी हां, हर व्यक्ति का ब्लड ग्रुप अलग होता है जिसके हिसाब से उसके अच्छे-बुरे होने का और उसके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। आइए यहां जानते हैं, ब्लड ग्रुप हमारे व्यक्तित्व पर कैसे प्रभाव डालता है।

Advertisement Box

ब्लड ग्रुप A- जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A(+,- )होता है वो हर काम में परफेक्ट माने जाते हैं। ये लोग हर काम सही तरीके से करते हैं। सफलता पाने के लिए ये लोग कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं। बुद्दिमान होने के साथ-साथ इन लोगों में अच्छी लीडर क्वालिटी भी होती है। यदि हम ब्लड ग्रुप A+ वाले लोगों की बात करें तो उनकी नेतृत्‍व क्षमता अच्छी होती है। ये आसानी से सबका विश्वास जीत लेते हैं। वहीं ब्लड ग्रुप A- वाले लोग कठिन परिश्रम करके सफलता प्राप्त करते हैं और किसी भी काम से पीछे नहीं हटते।

ब्लड ग्रुप B-  ब्लड ग्रुप B(+,- ) वाले लोग अपनी जिंदगी को बड़ी ही सादगी से जीते हैं। ये लोग थोड़े शांत स्वभाव के होते हैं। लाइफ में बहुत कम रिस्क लेते हैं। इस ग्रुप के लोग काफी सुंदर और स्मार्ट होते हैं। ब्लड ग्रुप B+ वाले लोग इमोशनल होते हैं और काफी दिलेर भी। ये पैसे बहुत खर्च करते हैं और साथ ही बहुत गुस्से वाले भी होते हैं। वहीं B- की बात करें तो इस ब्लड ग्रुप वाले लोग काफी मेहनती होते हैं। कई बार किसी चीज़ को पाने के लिए ये लोग काफी स्वार्थी हो जाते हैं। इन लोगों का दृष्टिकोण नकारात्‍मक होता है।

ब्लड ग्रुप AB – कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका ब्लड AB+ और AB- होता है। इस तरह के लोग स्वभाव से मुड़ी होते हैं। अपने काम को लेकर ये लोग बहुत सीरियस होते हैं। ये लोग काफी धार्मिक होते हैं।  AB- ग्रुप के लोगों के काफी दोस्त होते हैं लेकिन ये किसी पर विश्वास नहीं करते और अगर किसी बात पर निर्णय लेते हैं तो उससे पीछे नहीं हटते। वहीं AB+ ग्रुप के लोग इससे बिल्कुल भिन्न होते हैं। इन्हें आप कभी भी आसानी से नहीं समझ सकते। लोगों को लेकर इनका नज़रिया बदलता ही रहता है।

ब्लड ग्रुप O – इस ब्लड ग्रुप के लोगों को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता है जिन लोगों का ब्लड ग्रुप O (+,-) होता है वो बहुत ही खुशमिजाज़ के होते हैं। ये लोग ज़िंदगी में किसी भी तरह के मुश्किल काम से कतराते नहीं। इस तरह के लोग कुछ अलग ही अंदाज़ के होते हैं और कुछ अलग कर दिखाने में यकीन रखते हैं। ब्लड ग्रुप O+ वाले लोग मिलनसार और मददगार होते हैं। ये लोग हंसमुख स्वभाव के होते है।वहीं अगर O- ग्रुप की बात करें तो इस तरह के लोग कुछ हद तक घमण्डी होते हैं। यह लोग स्वयं को महत्वपूर्ण मानते है और दूसरे लोगों को ज्यादा महत्व नहीं देते।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp