Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत:लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे कार सवार, एक्सप्रेस वे पर ट्रेलर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत:लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे कार सवार, एक्सप्रेस वे पर ट्रेलर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह भीषण हादसा होने से हड़कंप मच गया। लखनऊ की ओर से आगरा जा रही एक कार बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पास एक्सप्रेस वे पर खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी। ट्रेलर से कार टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं उसमें सवार चार लोगों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर होने पर पुलिस ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर आज सुबह लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक नई वेन्यू कार बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के किलोमीटर 242 के पास पहुंची ही थी कि एक्सप्रेस वे के किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। कार और ट्रेलर की भिड़ंत होते ही तेज आवाज आई। पास में ही मौजूद यूपीसीड़ा के कर्मचारी दौड़े। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देकर, कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन नहीं निकाल सके। उधर सूचना पर पहुँचे बेहटा मुजावर थाना प्रभारी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर होने पर उसे बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

दो की हुई पहचान

Advertisement Box

थानाध्यक्ष रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि नई वेन्यू कार में एक युवक के पास से आई कार्ड बरामद हुआ है। जिसमें ब्रजेश त्रिपाठी पुत्र दिनेश त्रिपाठी 44/1 हजरत दारा शाह रीवा मध्य प्रदेश लिखा है। एक और कार्ड पर आशुतोष शुक्ला पुत्र एनके शुक्ला निवासी रीवा मध्य प्रदेश साथ ही 18,300 रुपये और तीन मोबाइल फोन कार से बरामद हुए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि कार सवार सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। तीनों मृतकों के शवों को उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp