Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल 4 के अध्यक्ष बनाये गए नीरज मिश्रा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल 4 के अध्यक्ष बनाये गए नीरज मिश्रा 

पार्टी ने युवा मोर्चों उत्तर मंडल 4 के अध्यक्ष का किया चयन
बीजेपी के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बुधवार

को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा उत्तर मंडल 4 के अध्यक्ष की घोषणा करते हुए उन्हें मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisement Box

युवा मोर्चा के उत्तर मंडल 4 के अध्यक्ष बने नीरज मिश्रा
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की ओर से नीरज मिश्रा को युवा मोर्चा उत्तर मंडल 4 का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ उत्तर मंडल 4 में युवाओं को जोड़ने का काम करने वाले युवा मोर्चा की जिम्मेदारी लखनऊ के रहने वाले नीरज मिश्रा को दी गई है।

नीरज मिश्रा बुद्धि, विवेक और उत्साह से परिपूर्ण युवा नेता हैं। पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व का कर्मठता से निर्वहन करेंगें।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ने बताया कि भाजपा उत्तर मंडल 4 युवा मोर्चा के नव नियुक्त अध्य्क्ष नीरज मिश्रा काफी मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता रहे हैं। वे एक साधारण कार्यकता से अपने कार्यों के बदौलत उत्तर मंडल 4 के युवा मोर्चा  के अध्य्क्ष बनाए गए हैं। नव नियुक्त  अध्यक्ष नीरज मिश्रा का युवाओं के प्रति काफी स्नेहपूण व्यवहार रहा है। मुझे विश्वास है कि नीरज मिश्रा अपनी दायित्वों का पूरी निष्ठा तथा समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई शक्ति एवं गति प्रदान करेंगे।
इस मौके पर लखनऊ उत्तर विधायक नीरज बोरा,महानगर महामंत्री रामऔतार कनोजिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हर्षवर्धन सिंह,रामसरन सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा, (पूर्व) मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश सिंह,
आदि ने बधाई दिया व शिर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp