Written by
किसान दिवस: मुख्यमंत्री योगी बोले- पहले यूपी में आत्महत्या को मजबूर थे अन्नदाता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान दिवस के मौके पर कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिल कर काम करते हैं तो शानदार नतीजे आते हैं। आज प्रदेश के किसानों को उनकी फसल का दाम मिल रहा है। 2017 के पहले ऐसा नहीं था।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित किया और कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में किसान आत्महत्या को मजबूर था लेकिन अब अन्नदाताओं को उनकी फसल का दाम मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम करते हैं तो नतीजे शानदार आते हैं। 2017 से पहले यूपी में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर थे। पिछली सरकार में किसान शोषण के शिकार थे।
2017 से पहले क्रय की कोई नीति नहीं थी। हमने सीधे किसानों से खरीद शुरू की। इससे किसानों को लाभ हुआ। किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिला।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें यादकर नमन किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कर्मठ एवं जुझारू जननेता, किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान किसान नेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेशवासियों तथा अन्नदाताओं को ‘किसान दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।







