01/12/2021

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

जन भागीदारी से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव

1 min read
😊 Please Share This News 😊

जन भागीदारी से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव

19 यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन के कैडेटों ने विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

लखनऊ। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज लखनऊ मुख्यालय के अन्तर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी की नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ की एनसीसी विंग द्वारा प्राचार्या डॉ. मंजुला उपाध्याय तथा एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढी के नेतृृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्राचार्या डॉ. मंजुला उपाध्याय ने कालेज से शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
रैली कालेज से गुरू तेग बहादुर मार्ग होते हुए बांसमंडी, नाका हिण्डोला, डीएवी कालेज रोड होती हुई वापस महाविद्यालय पहुंची, जिसमें सौ से अधिक कैडेटस सम्मिलित हुईं और पोस्टर व स्लोगन जैसे- संक्रमित सुई, संक्रमित खून, यही हमारी पहली भूल। आज से सब खाओ कसम, सुरक्षित बनाओ यौन सम्बन्ध। यही है जीवन की कमाई, सुरक्षा में है अपनी भलाई, स्लोगन के साथ संवाद के माध्यम से यह बताया कि जानकारी ही बचाव है, हमें हमेशा जांचा हुआ रक्त ही प्रयोग करना चाहिए, सुरचित यौन सम्बन्ध को अपनाना चाहिए, सदैव नई सिरिंज का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि एडस संक्रमित सुई के प्रयोग से, एडस संक्रमित रक्त चढ़ाने से, असुरक्षित यौन सम्बन्ध से तथा संक्रमित मा से उसके होने वाले बच्चे को होता है।
प्राचार्या डॉ मंजुला उपाध्याय ने कैडेटस का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सदैव सामाजिक दायित्वों के निवर्हन हेतु सतत प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढी के अनुसार एड्स युवाओं के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है इसलिए विशेष रूप से इस वर्ग को जागरूक व प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। जन भागीदारी से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है और इसके लिए महाविद्यालय के कैडैटस सतत प्रयत्नशील हैं।
एनसीसी की 19 बटालियन से सूबेदार रीम बहादुर, हवलदार अजय पाठक समेत कालेज की कैडेट पल्लवी मिश्रा, शीतल, निधि सिंह, माही सिंह, आंकाक्षा शुक्ला, कालिन्द्री, रत्ना, शिवि, खुशबू, श्रुति तिवारी, आराधना, आंचल, हर्शीन कौर, आरूषि, सगलगुन कौर, दिव्यांशी, अर्पिता, नंदिनी, वसुंधरा, काजल, सोनी, अनुभवी, ईशा, वैष्णवी, श्रद्धा, रोशनी, शिवानी, विदुषी, तान्या, वंशिका, रिया, नित्या, ज्योति बिस्वाल आदि बड़ी संख्या में कैडेटस ने जागरूकता अभियान में भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!