Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजादी के इतिहास के साथ बने आकाशवाणी में अनाउंसर, विद्यार्थियों को मिलेगा सुनहरा मौका

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

आजादी के इतिहास के साथ बने आकाशवाणी में अनाउंसर, विद्यार्थियों को मिलेगा सुनहरा मौका

लखनऊ, विद्यार्थियों को आजादी के इतिहास से जोड़ने के साथ ही आकाशवाणी उन्हें एनाउंसर बनने का भी मौका दे रहा है। आकाशवाणी से  विद्यार्थी अपनी आवाज से करेंगे आजादी से जुड़ीं बातें । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत युवाओं पर केंद्रित एयरनेक्सट कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है इसके तहत आकाशवाणी का हर रेडियो स्टेशन स्कूल और कालेज के साथ समन्वय स्थापित कर वहां प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपनी सोचने और बोलने की क्षमता का परिचय देंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को चुना जाएगा। इन तीन विद्यार्थियों को आकाशवाणी पर कार्यक्रम की एंकरिंग करने का मौका मिलेगा।

देश की आजादी पर केंद्रित एयरनेक्सट कार्यक्रम 52 एपिसोड का होगा। हर रविवार को शाम सात से रात दस बजे से कार्यक्रम का प्रसारण होगा। आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख मीनू खरे ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कई आयोजन हो रहे हैं। हमने स्कूल और कालेजों के साथ समन्वय स्थापित करना भी शुरू कर दिया है। इसमें स्कूल के माध्यम से ही विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। कार्यक्रम की प्रस्तुतकर्ता डा अनामिका श्रीवास्तव हैं।

Advertisement Box

स्कूल और कालेज में प्रतियोगिताओं के लिए विषय तय किए गए हैं। एयर नेक्सट कार्यक्रम के लिए टैलेंट हंट के लिए तय विषयों में मेरा सपनों का भाारत, नारीत्व की नई परिभाषा, मेक इन इंडिया : स्किल इंडिया, यूथ आइकॉन और रोल मॉडल, भारतीय परंपरा और मूल्य और भविष्य का भारत विषय शामिल हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp