Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आपका पुराना खराब मोबाइल बेचना कहीं पड़ ना जाये महंगा, साइबर अपराधियों की है मोबाइल डाटा पर नजर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

आपका पुराना खराब मोबाइल बेचना कहीं पड़ ना जाये महंगा, साइबर अपराधियों की है मोबाइल डाटा पर नजर

नई दिल्ली, अगर आपके पास पुराना और टूटा मोबाइल है और आप उसे निष्प्रयोज्य समझ रहे हैं तो यह आपकी बड़ी भूल साबित हो सकती है। वर्तमान समय में साइबर आरोपितों की एक गैंग आपके इन पुराने मोबाइल फोन को इकट्ठा करने में लगी हुई है।

इसका इस्तेमाल वह कई गलत कामों में करते हैं। मोबाइल को ठीक करवा कर उनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों में होता है। वहीं इसमें आरोपित वह बन जाते हैं जिसके नाम पर मोबाइल पहले से पंजीकृत होता है।

Advertisement Box

पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरुक कर रही है। रिपोर्टस के अनुसार गैंग के लोग ग्रामीण और कुछ शहरी इलाकों में घूम-घूम पर पुराने सामान को खरीदते हैं। मामूली लालच देकर लोगों से इन बेकार फोन को भी खरीदा जाता है। लोग साइबर अपराध से अनजान घर में पड़े इन मोबाइल फोन को जरा से लालच में आकर बेंच देते हैं। गैंग के सदस्य यह खराब मोबाइल एकमुश्त साइबर अपराधियों को बेंच देते हैं। फिर वहां से खराब मोबाइल फोन को ठीक करवा उन्हें एक्टिवेट करवाया जाता है।

मोबाइल एक्टिवेट होने के बाद उनसे ठगी की तमाम घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। जब कई मामलों की पड़ताल हुई तो यह सच सामने आया है। वहीं इस तरह की घटनाओं में पुलिस उसे पकड़ती है जिसके नाम पर मोबाइल होता है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp