Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किरायेदार ने की कारोबारी की गोली मारकर हत्या 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

किरायेदार ने की कारोबारी की गोली मारकर हत्या

किराया व बिजली के बिल को लेकर चल रहा था विवाद

लखनऊ/नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में 52 वर्षीय कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम निवासी कृष्ण पाल सहरावत की बायीं कनपटी पर गोली लगी। सहरावत का महिपालपुर में एक होटल है जो उसने करीब 10 महीने पहले रोशन मिश्रा को किराए पर दिया था, किराया और बिजली का बिल न देने पर उसका मिश्रा से विवाद हो गया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) गौरव शर्मा के अनुसार इस मामले में मिश्रा और उसके साथी मुख्य संदिग्ध है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने को रविवार को सहरावत को गोली मारे जाने के बारे में सूचना मिली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp