Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रिक्शे वाले को इन्कम टैक्स ने भेजा 3 करोड़ का नोटिस, रिक्शा चालक मदद के लिए पहुंचा पुलिस के पास

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

रिक्शे वाले को इन्कम टैक्स ने भेजा 3 करोड़ का नोटिस, रिक्शा चालक मदद के लिए पहुंचा पुलिस के पास

मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक रिक्शा चालक के होश उस वक्त उड़ गए जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उसे नोटिस थमा कर 3 करोड़ रुपए चुकाने को कहा. नोटिस मिलने के बाद रिक्शा चालक आनन-फानन में पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचा

यहां बाकलपुर क्षेत्र के अमर कॉलोनी निवासी प्रताप सिंह ने आईटी विभाग से नोटिस मिलने के बाद हाईवे थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, पुलिस ने अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है. लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

उधर, प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर अपने साथ घटी घटना का जिक्र किया है. प्रताप ने बताया कि 15 मार्च को उसने बाकलपुर में जन सुविधा केंद्र में पैनकार्ड के लिए आवेदन किया था. बैंक ने उससे पैनकार्ड जमा करने के लिए कहा था. जन सुविधा केंद्र की ओर से प्रताप को कहा गया था कि उसका पैन कार्ड 1 महीने के अंदर आ जाएगा. लेकिन नहीं आया. उसके पैन कार्ड को संजय सिंह नाम के व्यक्ति को दे दिया गया।

Advertisement Box

जब वह केंद्र पर बार बार पैन कार्ड के लिए गया तो उसे पैन कार्ड का कलर प्रिंट दे दिया गया. दरअसल, रिक्शा चालक पढ़ा लिखा नहीं था, ऐसे में वह अंदाजा नहीं लगा सका कि यह ऑरिजनल है, या फोटोकॉपी. प्रताप को जब आईटी डिपार्टमेंट से कॉल आई तो उसके होश उड़ गए।

आईटी विभाग ने प्रताप से 3,47,54,896 रुपए चुकाने को कहा. प्रताप ने बताया कि उसे अधिकारियों ने बताया कि किसी ने उसका पैन कार्ड उड़ा लिया है और उसके नाम से जीएसटी नंबर बनवा लिया और करीब 43.44 करोड़ रुपये का टर्नओवर एक ही साल (2018-2019) में कर डाला. अधिकारियों ने प्रताप को सलाह दी कि वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराए और दोषियों को जेल भिजवाए।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp