Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 7 की मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 7 की मौत

संभल, 19 जुलाई। आगरा- चंदौसी राजमार्ग पर सोमवार तड़के दो बसों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। हादसा लहारवां गांव के पास उस समय हुआ जब शादी पार्टी ले जा रही एक बस का टायर पंक्च र होने से सड़क किनारे खड़ी हो गई और दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस अधीक्षक, चक्रेश मिश्रा ने कहा, मारे गए लोगों की पहचान वीरपाल, 60, हैप्पी, 35, छोटे, 40, राकेश, 30, अभय, 18, विनीत, 30 और भूरे, 25 के रूप में हुई है। वे एक शादी से लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। एसपी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव राहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp