Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरकार ने LIC के लिए मर्चेंट बैंकरों से बोलियां की आमंत्रित, भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाने की प्रक्रिया हुई शुरू

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

सरकार ने LIC के लिए मर्चेंट बैंकरों से बोलियां की आमंत्रित, भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाने की प्रक्रिया हुई शुरू

नई दिल्‍ली। भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम IPO) लाने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। वित्‍त मंत्रालय ने गुरुवार को एलआईसी के आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स और अन्‍य सलाहकारों की नियुक्ति के लिए बोलियां आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भारत सरकार का कहना है कि एलआईसी आईपीओ LIC IPO) का संभावित आकार अभी तक के आए सभी आईपीओ से बड़ा होगा।

सरकार का इरादा भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम आईपीओ) जनवरी, 2022 तक लाने का है।

Advertisement Box

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग दीपम) ने इस साल जनवरी में बीमांकक कंपनी मिलीमैन एडवाइजर्स एलएलपी इंडिया को आईपीओ से पहले एलआईसी का अंतर्निहित मूल्य निकालने के लिए नियुक्त किया था। नवंबर अंत तक नियामकीय मंजूरियां मिलने की उम्मीद है। एलआईसी के निर्गम का 10 प्रतिशत हिस्‍सा इसके पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित रहेगा।

 

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp