Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BJP प्रदेश अध्यक्ष का अखिलेश पर वार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

BJP प्रदेश अध्यक्ष का अखिलेश पर वार:स्वतंत्र देव सिंह बोले- कोरोना काल में विपक्ष के प्राइवेट लिमिटेड पार्टियों के CEO कर रहे रहकर अनर्गल बयानबाजी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश ने देखा है कि कैसे सैफई खानदान पूरे प्रदेश को लूट रहा था। अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडाराज का बोलबाला था। - Dainik Bhaskar
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश ने देखा है कि कैसे सैफई खानदान पूरे प्रदेश को लूट रहा था। अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडाराज का बोलबाला था।
मिशन 2022′ से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग बढ़ गई है। यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर जम कर हमला बोला है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता हो या संघ के स्वयंसेवक कोरोना काल में जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख के साझीदार हो रहे हैं। वहीं, पूरे कोरोना काल में विपक्ष के प्राइवेट लिमिटेड पार्टियों के सीईओ अपने घरों में कैद रहकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

स्वतंत्र देव सिंह बोले- अखिलेश यादव प्राइवेट लिमिटेड पार्टी के CEO हैं
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले राजनीति दल को संगठन और कार्यकर्ता का ज्ञान कहा होगा ? भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। जनता के बीच रहना, अभियानों, कार्यक्रम की समीक्षा एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। लेकिन जिनका परिवार ही पार्टी है, घर घराना ही हर पद पर काबिज है, जो कुर्सी के लिए पिता और चाचा तक का अपमान कर सकते हैं उनसे बैठक और समीक्षा जैसी संगठनात्मक व्यवस्था के ज्ञान की अपेक्षा करना ही बेमानी है। जनता ने सपा की सरकार देखी है।

प्रदेश को लूट रहा था सैफई खानदान
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश ने देखा है कि कैसे सैफई खानदान पूरे प्रदेश को लूट रहा था। अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडाराज का बोलबाला था। आज योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुशासन और अपराधमुक्त व्यवस्था कायम की है। प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया को जनता के द्वार सरकार और सगठन का पहुंचना सुहा नहीं रहा है। क्योंकि सपा मुखिया खुद मुख्यमंत्री रहने के दौरान या तो सीएम आवास में कैद रहे नहीं तो लंदन की सैर करते रहे। जनसरोकार की राजनीति से उनका कभी लेना-देना नहीं रहा।

Advertisement Box

जिन लोगों ने वैक्सीन को लेकर लोगों को गुमराह किया, अब वो टीकाकरण पर सवाल उठा रहे हैं
समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष के दल आज टीकाकरण पर टिप्पणी कर रहे हैं, जबकि कुछ महीनों पहले तक यही लोग टीकाकरण को लेकर जनता को गुमराह कर रहे थे। यूपी देश में सर्वाधिक कोविड टेस्ट व टीकाकरण करने वाला राज्य है। लेकिन भ्रष्टाचार, हताशा व नकारात्मकता का चश्मा पहने विपक्ष को सच दिखाई नहीं देता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के नेता जमीनी कामों से अवगत ही नहीं है। प्रदेश में सबको निःशुल्क कोविड का टीका लग रहा है। ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया जा चुका है। जिस प्रदेश में कोविड का केवल एकमात्र टेस्ट सेंटर था, आज वहां 3 लाख से अधिक टेस्ट प्रतिदिन की क्षमता हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज, बेड आदि की संख्या दोगुनी से अधिक हो चुकी है।

2022 में विपक्ष अपने महलों के रौशनदानों तक ही सीमित होगा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अच्छा होता कि विपक्ष इस आपदा की घड़ी में जनता की मदद में हाथ बंटाता, लेकिन उसे इसमें बाधा पहुंचाने से ही फुर्सत नहीं है। यही कारण है कि जनता ने 2017 और 2019 में विपक्ष को फुर्सत से घर बैठा दिया था और आगे भी 2022 में वो अपने घरों तक सीमित हो जाएंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp