Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंजाब में AAP को झटका, कैप्टन ने की सेंधमारी, 3 विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

पंजाब में AAP को झटका, कैप्टन ने की सेंधमारी, 3 विधायक कांग्रेस में हुए शामिल


चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी में सेंधमारी की है। AAP के 3 विधायक गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। भोलथ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के साथ ही जगदव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला भी कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के ट्वीट के मुताबिक, ‘मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पहले विधायक सुखपाल खैरा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और आप के उनके दो सहयोगी विधायक मौर के जगदेव सिंह कमलू और भदौर के विधायक पिरमल सिंह धौला का पार्टी में स्वागत किया।

Advertisement Box

कांग्रेस की पंजाब इकाई में आपसी कलह को सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति के साथ बैठक के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने तीनों विधायकों को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान सीएम की पत्नी प्रनीत कौर भी मौजूद थीं।

कांग्रेस छोड़ने के बाद, खैरा दिसंबर 2015 में आप में शामिल हो गए थे। वह 2017 में आप की टिकट पर भोलथ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने जनवरी 2019 में आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अपनी खुद की पार्टी ‘पंजाब एकता पार्टी’ शुरू की थी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp