Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

12 वीं ब्रेकिंग : 30 मिनट की होगी CBSE 12th बोर्ड की परीक्षा एक जून को तारीखों का ऐलान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

12 वीं ब्रेकिंग : 30 मिनट की होगी CBSE 12th बोर्ड की परीक्षा एक जून को तारीखों का ऐलान

12 वी ब्रेकिंग : 30 मिनट की होगी CBSE 12th बोर्ड की परीक्षा..एक जून को तारीखों का ऐलान, पढ़े पूरी खबर

कोरोना की दूसरी लहर के कारण स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स में सीबीएसई क्लास 12 बोर्ड एग्जाम को लेकर अन‍िश्च‍ितता बनी हुई है.रविवार को हुई राज्यों के शिक्षामंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद, शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों से 25 मई तक केंद्र के प्रस्ताव पर लिखित प्रतिक्रिया मांगी थी। स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स में सीबीएसई क्लास 12 बोर्ड एग्जाम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 1 जून को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर सकते हैं।

इसमें परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे से घटाकर आधा घंटे की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, छात्रों के लिए 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में उनसे ऑब्जेक्टिव यानी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। बैठक के दिन ही 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) ने CBSE के 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया था। केवल चार राज्य दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा और अंडमान और निकोबार ने परीक्षाएं न कराने का सुझाव रखा था। इन राज्यों ने एग्जाम से पहले छात्रों और शिक्षकों के लिए वैक्सीनेशन की मांग उठाई थी। इसके अलावा अधिकांश राज्यों ने छोटे फॉर्मेट यानी डेढ़ घंटे (90 मिनट) के एग्जाम पर सहमति जताई है।

Advertisement Box

परीक्षा के लिए सहमति जताने वाले 32 में से लगभग 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने या तो CBSE के विकल्प B से सहमति जताई या मामले पर केंद्र के फैसले का समर्थन करने के लिए सहमत हुए। केवल राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना ने विकल्प A यानी मौजूदा फॉर्मेट में ही परीक्षा कराने का प्रस्ताव रखा। CBSE ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय को दो विकल्प प्रस्तावित किए थे।

पहले विकल्प में छात्रों के केवल 19 महत्वपूर्ण विषयों के पेपर लिए जाने हैं जिसमें परीक्षा का फॉर्मेट और एग्जाम सेंटर पहले जैसे ही रहेंगे। दूसरे विकल्प में एग्जाम का पैटर्न 3 घंटे से घटकार 1।5 घंटे किया जाना है और छात्रों को अपने ही स्कूल में परीक्षा देने की अनुमति दी जानी है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp