Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा व प्रशासनिक अव्यवस्था से किसानो की जिंदगी हो रही दूभर:-अखिलेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

 

भाजपा व प्रशासनिक अव्यवस्था से किसानो की जिंदगी हो रही दूभर:-अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों और प्रशासकीय अव्यवस्था के चलते किसानों की जिंदगी दिन प्रतिदिन दूभर होती जा रही है। डीएपी की कीमत दो बार बढ़ाकर सब्सिडी का ड्रामा करने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार में यूरिया की काला बाजारी जारी है। वर्षा की चेतावनी के बावजूद क्रय केंद्रों में जमा टनो गेहूं लापरवाही के चलते भीग कर खराब हो गया। भाजपा की इन किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ तो दल के अन्दर भी विरोध के स्वर उठने लगे है। न तो सरकार के प्रभारी मंत्रियों को किसान की चिंता है और नहीं मुख्यमंत्री जी के अफसरों को।भाजपा कृषि की स्वतंत्रता को खत्म कर उसे उद्योग बनाने के षड्यंत्रों में लगी है। इसलिए वह किसान हितों की निरंतर उपेक्षा करती नजर आती है। कृषि में प्रयोग वाले डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने परिवहन महंगा कर दिया। किसानों को फसल की लागत मिलना भी दुर्लभ हो गया। कहने को भाजपा ने अपने तीन काले कृृषि कानूनों में किसान को देश में कही भी अपना उत्पाद बेचने की छूट दे दी है पर इसके साथ परिवहन और कृृषि उपयोगी वस्तुओं के दाम बढ़ाकर उसको लाचार भी बना दिया है। वह किसानो को पूरी तरह बर्बाद करने पर तुल गई है।किसानों से छल कपट की भाजपाई राजनीति के काले पन्ने खुलते जा रहे हैं। यूरिया की 50 किलो की बोरी पैतालीस किलो करके दाम बढ़ा दिए गए। डीएपी की बोरी 2400 रू की हो गई। किसानों को खाद कंपनियां 1900 रुपए में एक बोरी खाद बेच रही थी जबकि जनवरी 2014 में डीएपी का रेट 413 रुपए ही था। अब महंगी खाद पर सब्सिडी बढ़ाने का छलावा किया जा रहा है।उर्वरक, बीज, कीटनाशक के साथ सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाने का काम समाजवादी सरकार ने किया था। बुवाई से पहले इन आवश्यक चीजों को स्टांक तब पहले कर लिया जाता था ताकि किसानों को समय पर किसी चीज का अभाव न हो। किसान समृृद्धि योजना के नाम पर किसान की ही जेब काटकर उसे समृृद्ध करने का नाटक भाजपा सरकार कर रही है।कहा भाजपा सरकार पहले बिजली दरें बढ़ा चुकी थी। अभी फिर बिजली दरों में 12 प्रतिशत वृृद्धि के लिए उसने बिजली कंपनियों के मालिकों से सांठगांठ की। धान और गेहंू खरीद के समय बिचैलियों और बड़ी कम्पनियों को लाभ पहुंचाने के लिए जिलों में क्रय केंद्र बहुत जगह खुले नहीं, जहां खुले भी वहां किसानों को एमएसपी ना देने के बहाने बताए गए और उसे बिचैलियों को औने पौने दाम फसल बेचने को मजबूर किया गया। खुद भाजपा के एक केन्द्रीय मंत्री ने किसानों के साथ हो रही लूट पर चिंता जतायी है।किसान पर असमय बरसात का कहर भी टूट पड़ा है। खलिहान में और क्रय केंद्रों में खुले में रखा गेहूं भीग गया है। बरेली, मोहम्मदी खीरी, गोला गोकर्णनाथ, जालौन, हरदोई, फतेहपुर आदि जनपदों में अव्यवस्थाओं के चलते टनो गेहूं बर्बाद हो गया। अधिकारियों की यह घोर लापरवाही है क्योंकि वर्षा की उन्हें पूर्व चेतावनी मिल चुकी थी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp