Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ DRDO द्वारा बनाया जा रहा भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई कोविड हास्पिटल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ DRDO द्वारा बनाए जा रहे भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई कोविड हास्पिटल में उपचार हेतु आने वाले कोविड रोगियों के तीमारदारों के रुकने व भोजन की भी रहेगी निःशुल्क सुविधा – अभिषेक प्रकाश।

Advertisement Box

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश अभिषेक प्रकाश ने किया DRDO द्वारा बनाए जा रहे भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई कोविड हास्पिटल का स्पाट विजिट।

यहां पर कोविड रोगियों के तीमारदारों के लिए भी किया जा रहा है निशुल्क रुकने व भोजन का बेहतर इंतजाम।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कोविड रोगियों का इलाज कराने के लिए उनके साथ आने वाले तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए यहां पर तीमारदारों हेतु रुकने, भोजन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय इत्यादि की भी अलग से बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कार्यों व व्यवस्थाओं को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि यहां कोविड हेल्प डेस्क भी स्थापित की जा रही है।

इसके साथ ही कोविड रोगी की स्थिति के विषय में भी तीमारदारों को अपडेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp