Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑक्सीजन के गैर चिकित्सकीय उपयोग पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

ऑक्सीजन के गैर चिकित्सकीय उपयोग पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

नईदिल्ली, केन्द्र ने राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि तरल ऑक्सीजन का इस्तेमाल केवल चिकित्सा उद्देश्य से ही किया जाए। देश में चिकित्सा ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नौ उद्योगों को दी गई छूट भी वापस ले ली गई है।

केन्द्रीय गृह सचिव और राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों और केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रशासकों को इस निर्देश का अनुपालन कराने के लिए लिखा है।

श्री भल्ला ने सभी निर्माण ईकाइयों से तरल ऑक्सीजन का उत्पादन अधिकतम करने और इसे तत्काल प्रभाव से चिकित्सा उपयोग के लिए सरकार को उपलब्ध कराने को कहा है। तरल ऑक्सीजन के सभी भंडार भी चिकित्सा उपयोग के लिए सरकार को उपलब्ध कराए जाएंगे।

Advertisement Box

श्री भल्ला ने कहा कि तरल ऑक्सीजन के उपयोग को लेकर किसी भी उद्योग को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp