Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

VIP रोड पर हादसा, वैक्सीन वैन और बाइक में टक्कर, 3 युवक घायल, देखें वीडियो

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

VIP रोड पर हादसा, वैक्सीन वैन और बाइक में टक्कर, 3 युवक घायल, देखें वीडियो

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया. यहां एयरपोर्ट से वैक्सीन लेकर लौट रही वैन और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे के दौरान बाइक में तीन लोग सवार थे. तीनों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक तीनों बाइक सवार रायपुर की ओर से जा रहे थे. वहीं वैक्सीन की डोज लेकर वैन एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी. बाइकसवार की गति काफी तेज बताई जा रही है. जिसके चलते वह अपनी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वैन से जा भीड़े।

Advertisement Box

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सड़कों पर काफी खून बह गया. एक की हालत चिंताजनक है जिसे वैन के माध्यम से ही अस्पताल पहुंचाया गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस को सूचना दे दी गई है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल के लिए रास्ते को बंद कर दिया गया है. पुलिस द्वारा रास्ता क्लियर किया जा रहा है. तीनों बाइकसवार कहां के रहने वाले है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस इसकी भी जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक 3 घायल युवकों को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp