
ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। विपक्षी डेमोक्रेट नेता ही नहीं, बल्कि उनकी पूर्व सहयोगी मार्जोरी टेलर ग्रीन जैसी रिपब्लिकन आवाजें भी अब ट्रंप की नीतियों और सोशल मीडिया पोस्ट्स की आलोचना कर रही हैं। ईस्टर संडे (5 अप्रैल 2026) को ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक गाली-भरे और आक्रामक संदेश ने विवाद को और भड़का दिया है।
जेक ऑचिनक्लॉस का हमला
डेमोक्रेटिक कांग्रेसमैन और पूर्व मरीन जेक ऑचिनक्लॉस ने ट्रंप के ईरान अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ को ‘स्ट्रैटेजिक फेलियर’ (रणनीतिक असफलता) बताया। उन्होंने कहा कि ईरान अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण रखे हुए है, जो अब उसके लिए न्यूक्लियर हथियार से भी ज्यादा महत्वपूर्ण रणनीतिक हथियार बन गया है। ऑचिनक्लॉस ने ट्रंप को अमेरिकी इतिहास का इकलौता ऐसा राष्ट्रपति करार दिया, जिसने अकेले युद्ध शुरू किया और उसे हार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि वह इस ‘फेल’ युद्ध के लिए खाली चेक न लिखे।
बर्नी सैंडर्स: कांग्रेस को एक्शन लेना होगा
सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने ट्रंप के ईस्टर वाले पोस्ट को “खतरनाक और मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति की बकवास” बताया। उन्होंने लिखा, ‘ईरान में युद्ध शुरू हुए एक महीने बाद ईस्टर संडे को अमेरिका के राष्ट्रपति का यह बयान है। कांग्रेस को अब तुरंत एक्शन लेना होगा और इस युद्ध को खत्म करना होगा।’ सैंडर्स ने इसे युद्ध अपराधों की धमकी करार दिया और 25वें संशोधन की चर्चा तक छेड़ दी।
मार्जोरी टेलर ग्रीन: ट्रंप पागल हो चुके हैं
ट्रंप की पूर्व सहयोगी और पूर्व कांग्रेसवुमन मार्जोरी टेलर ग्रीन ने सख्त लहजे में कहा कि ट्रंप ‘पागल’ (insane) हो चुके हैं और उनका प्रशासन इसमें सहभागी है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन के ईसाई सदस्यों से अपील की कि वे ईश्वर से माफी मांगें, ट्रंप की “पूजा” बंद करें और उनकी “पागलपन” में हस्तक्षेप करें। ग्रीन ने युद्ध को ‘अनप्रोवोक्ड’ (बिना उकसावे का) बताया और कहा कि यह अमेरिका को महान नहीं बना रहा, बल्कि ‘evil’ (बुराई) है।
चक शूमर: पागल आदमी की तरह बकवास
सीनेट डेमोक्रेटिक लीडर चक शूमर ने ट्रंप को ‘अनहिंग्ड मैडमैन’ (पागल आदमी) कहा। उन्होंने कहा, ‘ईस्टर पर जब लोग चर्च जा रहे हैं, राष्ट्रपति सोशल मीडिया पर पागल की तरह बकवास कर रहे हैं, युद्ध अपराधों की धमकी दे रहे हैं और सहयोगियों को अलग-थलग कर रहे हैं। यह उनकी पहचान हो सकती है, लेकिन हमारी नहीं।’
ग्रेगरी मीक्स: गंदी और बेतुकी भाषा
हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के रैंकिंग मेंबर ग्रेगरी मीक्स ने ट्रंप के पोस्ट की भाषा को ‘profane और incoherent’ (गंदी और बेतुकी) बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा ताकत नहीं दिखाती, बल्कि गलतफहमी का खतरा बढ़ाती है, अमेरिका की विश्वसनीयता घटाती है और डिप्लोमेसी को मुश्किल बनाती है। मीक्स ने युद्ध को ‘choice’ (चुनावी) बताया और डिप्लोमेसी की मांग की।
ट्रंप ने ईस्टर वाले पोस्ट में ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की मांग की और कहा, ‘Open the Fuckin’ Strait, you crazy bastards, or you’ll be living in Hell- JUST WATCH! Tuesday will be Power Plant Day and Bridge Day…’ (मंगलवार ईरान में पावर प्लांट और ब्रिज डे होगा)। पोस्ट में उन्होंने “Praise be to Allah” भी जोड़ा, जो विवादास्पद रहा।
यह विवाद ईरान युद्ध के 37वें दिन सामने आया है, जब अमेरिका-इजराइल हमले जारी हैं, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हो रहा है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप की रणनीति अस्पष्ट है और लक्ष्य हासिल होने में देरी हो रही है।अमेरिकी राजनीति में यह बाइपार्टिसन (दोनों पार्टियों से) आलोचना ट्रंप के लिए नई चुनौती बन गई है, क्योंकि युद्ध अब न सिर्फ विदेश नीति, बल्कि घरेलू राजनीति का मुद्दा भी बनता जा रहा है। कांग्रेस में बहस तेज होने की संभावना है।








