Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महीने का बजट कैसे बनाए, बचत और खर्च संतुलित रखने के 5 आसान उपाय

सैलरी कम नहीं, प्लानिंग की कमी...
सैलरी कम नहीं, प्लानिंग की कमी...
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

हर महीने सैलरी मिलने के कुछ ही दिनों बाद पैसे खत्म हो जाना आज कई लोगों की आम समस्या बन गई है। महीने के अंत तक अक्सर खर्च चलाने लायक पैसे भी हाथ में नहीं बचते। छोटे-छोटे खर्च संभालना मुश्किल लगने लगता है। लेकिन कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके न सिर्फ पैसे बचाए जा सकते हैं बल्कि पूरे महीने बिना तनाव के खर्च भी मैनेज किया जा सकता है।

1. लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन से रहें सतर्क
जैसे ही इनकम में बढ़ोतरी होती है, कई लोग तुरंत अपने खर्च बढ़ा देते हैं। नया फोन, महंगी गाड़ी या लग्जरी लाइफस्टाइल अपनाने लगते हैं। इसे लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन कहते हैं। वित्तीय विशेषज्ञों की सलाह है कि कमाई बढ़ने पर खर्च नहीं, बल्कि निवेश को प्राथमिकता दें।

Advertisement Box

2. पर्सनल लोन लेने से बचें
पर्सनल लोन आसान जरूर होता है, लेकिन ब्याज दर ज्यादा होने की वजह से यह महंगा पड़ता है। छोटी जरूरतों के लिए लोन लेने की आदत महीने का बजट बिगाड़ सकती है। इसलिए केवल जरूरत पड़ने पर ही लोन लेने पर विचार करें।

3. इनकम के अनुसार ही लोन लें
लोन लेते समय अपनी आय का सही अंदाजा लगाना जरूरी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि EMI कुल इनकम का 25-30 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, ताकि बाकी खर्च आसानी से मैनेज हो सकें।

4. इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं
कभी भी अप्रत्याशित खर्च आ सकता है। ऐसे समय में बचाया हुआ पैसा सबसे बड़ा सहारा होता है। इमरजेंसी फंड बनाने से महीने का बजट सुरक्षित रहता है।

5. क्रेडिट कार्ड का समझदारी से इस्तेमाल करें
क्रेडिट कार्ड को मुफ्त पैसे समझना महंगा पड़ सकता है। उच्च ब्याज दरें मासिक बजट बिगाड़ देती हैं। कार्ड लिमिट का 30-40 प्रतिशत से ज्यादा खर्च न करें।इन आसान आदतों को अपनाकर महीने के अंत तक पैसे खत्म होने की समस्या से बचा जा सकता है और वित्तीय स्थिरता बनाए रखी जा सकती है।

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp