Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुष्पदोलोत्सव 2026- रंग, भक्ति और आनंद का महासंगम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

गुजरात: 8 मार्च 2026, रविवार को तीर्थधाम BAPS श्री स्वामिनारायण मंदिर में परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की दिव्य उपस्थिति में भव्य पुष्पदोलोत्सव (फूलों की होली) मनाया गया। यह उत्सव BAPS स्वामिनारायण संस्था की परंपरा के अनुसार होली के अगले दिन फाल्गुन वद 1 को रंगों की बजाय फूलों से खेला जाता है।

 

Advertisement Box

इस वर्ष भारत और विदेश से लगभग 75,000 हरिभक्तों ने इस आध्यात्मिक उत्सव में भाग लिया। बी.ए.पी.एस. स्वामिनारायण मंदिर एवं बी.ए.पी.एस. विद्यामंदिर के विशाल प्रांगण में लगभग 7.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में भव्य सभा मंडप और 125 फुट लंबा, 40 फुट चौड़ा तथा 40 फुट ऊँचा मुख्य मंच सजाया गया। मंच पर भगवान स्वामिनारायण और उनके गुरु-परंपरा की मनोहारी झलकियाँ दर्शाई गईं.

‘रंगो रंगो महंतजी रंगो’ थीम के अंतर्गत आयोजित इस उत्सव की शुरुआत सायं 4:45 बजे संगीतज्ञ संतों और युवाओं के भक्तिमय गायन से हुई। वरिष्ठ संतों के प्रेरक प्रवचनों के पश्चात परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने अपने आशीर्वचन दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि इस पावन उत्सव का उद्देश्य हमारा अंतःकरण शुद्ध करना और भक्ति के रंग में रंग जाना है।

इस अवसर पर परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने अक्षर-पुरुषोत्तम महाराज की मूर्तियों का पूजन कर रंगोत्सव का शुभारंभ किया और पिचकारियों से केसरिया केसूडा की रंगवर्षा कर भक्तों को सराबोर किया। 5000 स्वयंसेवकों द्वारा 30 सेवा विभागों में व्यवस्थित रूप से सेवा प्रदान की गई, जिससे यह उत्सव अत्यंत भव्य और सफल हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp