
Written by
Bureau Report
ममता सरकार के रवैये से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नाराज
सिलीगुड़ी। द्रौपदी मुर्मु ने सिलीगुड़ी में आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में पश्चिम बंगाल सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनकी छोटी बहन की तरह हैं, लेकिन हाल की परिस्थितियों से वे आहत हैं।
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नाराजगी जताई है।
राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच इस मुद्दे पर तनातनी और बढ़ सकती है।







