Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधू, बोलीं – “मैं सुरक्षित हूं, लेकिन हालात बिगड़ रहे”

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधू, बोलीं – “मैं सुरक्षित हूं, लेकिन हालात बिगड़ रहे”

दुबई/नई दिल्ली। क्षेत्रीय तनाव के चलते दुबई एयरस्पेस प्रभावित होने के बाद भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर अपनी सुरक्षा की जानकारी दी और वहां के अधिकारियों का आभार जताया।

सिंधू ने लिखा, “दुबई हवाई अड्डे के कर्मचारियों और अधिकारियों के अथक प्रयासों के कारण हम सभी अब सुरक्षित हैं और हमें एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।”

Advertisement Box

उन्होंने दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग का भी विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी निरंतर सहायता से यात्रियों को सुरक्षा और सहयोग मिला।

सिंधू ने आगे बताया कि फिलहाल वे और अन्य यात्री आराम करने की कोशिश कर रहे हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

क्षेत्रीय हालात के कारण कई उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित की गई हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सिंधू के सुरक्षित होने की खबर से उनके प्रशंसकों और खेल जगत में राहत की भावना है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp