Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 24.86 करोड़ की लागत से बनेगा 510 बेड का रैन बसेरा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 24.86 करोड़ की लागत से बनेगा 510 बेड का रैन बसेरा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया भूमि पूजन, डायग्नोस्टिक सेवाओं का उद्घाटन

लखनऊ। शहीद पथ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए 24.86 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक रैन बसेरा (पीआरए भवन) बनाया जाएगा। मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। साथ ही नई डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी उद्घाटन किया गया।

Advertisement Box

510 बेड की होगी क्षमता

निर्माणाधीन रैन बसेरा भवन में कुल 510 बेड की व्यवस्था होगी।

  • 45 कमरों में 90 बेड
  • डॉरमेटरी में 420 बेड

इसके अतिरिक्त रसोई, डायनिंग हॉल, लांड्री, भोजन व्यवस्था, दो लिफ्ट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक ठहराव की सुविधा मिलेगी।

डायग्नोस्टिक सेवाएं अब एक ही परिसर में

अब तक मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी जांचों के लिए अन्य परिसरों या दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता था, जिससे इलाज में देरी होती थी। नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं के शुरू होने से अब जांच और उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार जारी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि शहीद पथ कैंपस में:

  • 1000 बेड का ब्रॉड स्पेशियलिटी अस्पताल स्वीकृत हो चुका है।
  • 100 शैय्या का क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माणाधीन है।
  • 888 कमरों का बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल प्रगति पर है।
  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी जारी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को घर के नजदीक इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह, सीएमएस डॉ. श्रीकेश, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. सुब्रत, डॉ. भुवन चंद्र, डॉ. प्रद्युमन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

लखनऊ में स्वास्थ्य ढांचे के लगातार विस्तार के बीच यह रैन बसेरा मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp