
Written by
Bureau Report
भारत आ रहे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस हफ्ते भारत का दौरा करेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में कार्नी गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बड़े उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस हफ्ते भारत आ रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका के साथ कनाडा के व्यापारिक संबंधों में तनाव बना हुआ है। प्रधानमंत्री कार्नी गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि पिछले कुछ समय से दोनों देशों के रिश्तों में खटास चल रही है।








