
अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने की दी मंजूरी
कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. केरल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा कदम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इससे राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को मजबूती मिलेगी.
इससे पहले केरल विधानसभा ने आधिकारिक तौर पर राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव पारित कर दिया था. राज्य सरकार और स्थानीय लोगों का तर्क है कि मलयालम भाषा में राज्य को ‘केरलम’ ही कहा जाता है इसलिए आधिकारिक दस्तावेजों और संविधान में भी यही नाम होना चाहिए.
केरल मतलब- ‘नारियल की भूमि’
मलयालम भाषा में ‘केरा’ का मतलब होता है ‘नारियल का पेड़’ और ‘अलम’ का मतलब होता है ‘जमीन’ या ‘भूमि’. केरल में नारियल की बहुतायत है, इसलिए इन दोनों शब्दों को मिलाकर ‘केरलम’ बना, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘नारियल के पेड़ों की भूमि’. यह इस राज्य की भौगोलिक पहचान को पूरी तरह से सार्थक करता है।








